खरखोदा में मारुती सुज़ुकी का नया प्लांट लगाने के लिए हुआ करार ।हरियाणा सरकार व उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला बधाई के पात्र : ओपी सिहाग


पंचकूला, 19 मई:  खरखोदा जिला सोनीपत  में मारुति सुजुकी के साथ हरियाणा सरकार का मारुति का नया प्लांट लगाने के लिए जो ऐतिहासिक करार  हुआ है तथा  सरकार ने मारुती सुज़ुकी के प्रबंधको को सेंकडो एकड़ जमीन सौंपी है ,उसके लिए  जजपा पंचकूला की तरफ से मुख्यमंत्री , उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला व हरियाणा सरकार  को बधाई । इस बारे जजपा पंचकूला  जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग ने कहा कि  उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त  चौटाला  ने इंडस्ट्री महकमे के मंत्री होने के नाते मारुति सुजुकी को हरियाणा में अपना नया प्लांट लगाने के राजी किया है,  उनको पूरा भरोसा दिलाया कि हरियाणा में उनको अपनी नई इंडस्ट्री लगाने में  तथा चलाने में कोई दिक्कत नही आएगी।इस बहुत बड़े प्रोजेक्ट को हरियाणा में लाने में  कामयाबी हासिल की है, वो वाकई काबिले तारीफ है तथा  उनके व्यक्तित्व का कमाल है वरना मारुति वाले तो  ये नया प्लांट भी गुजरात ले जाने के लिए तैयार थे।
ओपी सिहाग ने कहा कि आज उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त  चौटाला व हरियाणा सरकार का जहा पूरे हरियाणा के लोग विशेषतौर युवा तबका तहेदिल से धन्यवाद करता है, वही पूरे राज्य में खुशी का माहौल भी है  कि मारुति की नई इंडस्ट्री लगने से पूरे क्षेत्र में खुशहाली आएगी तथा रोजगार बढेगा। 
 सिहाग ने आगे कहा कि इस प्लांट के खरखोदा में लगने से जहा इस पूरे क्षेत्र में विकास होगा वही हजारों की संख्या में रोजगार उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त बहुत सारी छोटी छोटी इकाईयां भी लगेगी तथा ये पूरा क्षेत्र इंडस्ट्रियल हब बन जायेगा। जजपा जिलाप्रधान ने कहा कि इस प्लांट के यहा लगने से  आसपास के गांवो के किसानों की जमीनों के भाव बढ़ेंगे। जब पूरे क्षेत्र में रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे  तथा खुशहाली आएगी तो युवा तबका नशे या क्राइम से दूर रहेगा तथा इलाके में शांति का माहौल बनेगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*