क्या प्रेम गर्ग साहस दिखाएँगे ???वार्ड नः 31 के पार्षद लखवीर सिंह बिल्लू पर कार्यवाई करेंगे आप अध्यक्ष??




 
आरटीआई एक्टीविस्ट एवं आप वालंटियर विनोद कुमार तुषावर ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एक ओर तो पंजाब के मुख्यमन्त्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते अपने ही मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त कर एक मिसाल पेश की है ओर दूसरी ओर आप पार्षद लखवीर सिंह बिल्लू पर चंडीगढ़ कोऑर्डिनेटर चुप्पी क्यो साधें हुए है?? गौरतलब है कि पिछ्ले दिनों आप पार्षद लखवीर सिंह बिल्लू की रेहङी फङी वालों से पैसे मांगने की ऑडियो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है । शहर के लोगों ने आम आदमी पार्टी के 14 पार्षदो को जिताकर नगर निगम में भ्रष्टाचार करने के लिए नहीं बल्कि भ्रष्टाचार मुक्त निगम बनाने के लिए भेजा है ना कि भ्रष्टाचार करने के लिए ।विनोद कुमार तुषावर ने आप चनङीगढ अध्यक्ष प्रेम गर्ग से बिल्लू पर तुरंत कार्रवाई करनें का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे पार्षद के कारण  पुरी पार्टी की किरकिरी हो रहीं है। जैसा साहस पंजाब के मुख्यमन्त्री भगवंत मान ने दिखाया है वैसा ही प्रेम गर्ग को  भी दिखाना चाहिए ।विनोद कुमार तुषावर जल्द ही आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल  को इस विषय में पत्र लिखेंगे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*