राम तलाई में आशीर्वाद लेकर ढिल्लो ने किया प्रचार प्रसार तेज डेराबस्सी नगर प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी समेत समर्थक रहे मौजूद


शनाया चौहान: डेराबस्सी
डेराबस्सी से कांग्रेस के उम्मीदवार सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों ने आज डेराबस्सी में राम तलाई में भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेकर आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार प्रसार तेजी से शुरू कर दिया है । सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों डेराबस्सी हलके से कांग्रेस उम्मीदवार हैं और इस वक्त सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कांग्रेस हाईकमान द्वारा टिकट मिलने के बाद आज हलका डेराबस्सी में राम तलाई में श्रीराम का आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि परमात्मा का हाथ उनके सर पर है और आज वह यहां आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं  उन्हें पूरी उम्मीद है कि भगवान श्री राम का आशीर्वाद उन्हें जरूर मिलेगा और वह भारी मतों से जीत हासिल करेंगे । एनके शर्मा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि एनके शर्मा इस वक्त खाली हाथ हैं। उनके पास कोई मुद्दा ही नहीं है और साफ शब्दों में कहे तो एनके शर्मा के पास सिर्फ आरोप रह गए हैं और कांग्रेस के पास काम। सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि हमें विरोधी पार्टियों के आरोपों को लेकर नहीं बैठना, हमें हलके में विकास करना है । विरोधी हैं, जिनका काम ही आरोप लगाना होता है, लेकिन हलके की जनता पढ़ी-लिखी जनता है और वह सच और झूठ को पकड़ना जानती है । दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने पूरा विश्वास जताया कि इस बार हलका डेराबस्सी में कांग्रेस को भारी मतों से जीत हासिल होगी और पंजाब में भी कांग्रेस की ही सरकार बनेगी । इस मौके पर डेराबस्सी नगर प्रधान रणजीत सिंह रेडी और कई और समर्थक मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान