पंचकूला नगर निगम में कोरोना से मरने वाले लोगों के दाह संस्कार के पैसों का गबनपंचकूला विकास मंच लगातार उठा रहा है कार्यवाही की मांग


शनाया चौहान: पंचकूला
 आज एक बार फिर से विकास मंच पंचकूला के कुछ सदस्य जिनमें विशाल महेष्वरी, विकास कपूर, देव राज शर्मा, नरेश नारंग, राकेश अग्रवाल  व अन्य सदस्य थे, नगर निगम पंचकूला के कमिश्नर धर्मवीर सिंह  से मिले और पंचकूला में कोरोना से मरे लोगों के दाह संस्कार करने वालों को मिलने वाले सरकारी पैसे में हेराफेरी कर CSI, ASI और दुसरे कुछ अपने खास लोगों के नाम डलवा कर पैसे गबन करने के बहुत बड़े गैरकानूनी काम पर पैसे की रिकवरी करने और कानूनी कारवाई करवाने के आर्डर करने के बारे में पता किया, जिसकी पंचकूला विकास मंच लगातार मांग करते आ रहा है । 
विकास मंच के सदस्य लगातार इस बड़े गैरकानूनी काम पर कारवाई करने की मांग कर रहे हैं। कमिश्नर नगर निगम धर्मवीर सिंह ने इसकी गहराई में जांच करवाने के लिए निगम के ज्वाइंट कमिश्नर विनेश को जिम्मेदारी दी थी। ज्वाइंट कमिश्नर ने सभी से इसकी पुछताछ की और आखरी निष्कर्ष पर पहुंच कर निगम कमिश्नर को जांच रिपोर्ट सौंपी। 
उस जांच रिपोर्ट पर ठोस कारवाई करने के लिए विकास मंच पंचकूला के सदस्य सोमवार को भी कमिश्नर धर्मवीर सिंह से मिले थे।तब दो दिनों में कारवाई करने का आश्वासन दिया गया था।उसी के लिए आज जब विकास मंच के सदस्य कमिश्नर से मिले तो उन्होंने कहा  मैंने ग़लत दिए पैसे की पूरी रिकवरी के आर्डर कर दिए हैं और लैटर टाइप होने के बाद एक कापी विकास मंच को भी दे दी जाएगी। विकास मंच के सदस्यों ने कहा की सरकारी पैसे के गबन करने का मामला है, तो कानूनी कारवाई के भी आर्डर करें।उस पर कमिश्नर ने पूरा-पूरा आश्वासन दिया है कि पैसे की रिकवरी के बाद कानूनी कारवाई भी की जाएगी।
विकास मंच इसके लिए भी लगा रहेगा, जब तक गैरकानूनी काम करने वालों और करवाने वालों पर मुक़दमा रजिस्टर नहीं करवाया जाता है।
पंचकूला विकास मंच का कहना है कि यह सब एक तो सरकारी पैसा है जो पता नहीं कितने लोगों के द्वारा मिलजूल कर हेराफेरी से हड़पने की कोशिशें और उसके बाद कुछ जिम्मेदार लोगों के ऐसे ब्यान की कुछ गड़बड़ी नहीं हुई है, उनकी काम करने की सोच जो निगम के लिए सही नहीं है , दर्शाती है, बागड़ोर सही हाथों में नहीं है।

इसी तरह से दुसरे घोटाले के मुद्दे जो 11 फोगिंग मशीनों की जरूरत नहीं थी और जिन्हें  बहुत ही बढे हुए रेटों पर खरीदा गया है, उस पर भी कमिश्नर ने कहा मैंने पेमेंट रोक दी है ।इसकी जांच भी करवाई जाएगी।
विकास मंच पंचकूला के सदस्यों ने  कहा कि आज तक हमने जितने भी मुद्दे उठाए हैं उन सभी मुद्दों में गड़बड़ साफ तौर पर नजर आई है और उनमें से बहुतों में जांच और कुछ एक्शन हुआ। हम लगातार हर उन मुद्दों को उठाते रहेंगे, जिसमे कुछ भी गड़बड़ी दिखाई देती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान