एनके शर्मा की एक बार फिर से उड़ी रातों की नींद एनके शर्मा को जीरकपुर में लगा करारा झटका


शनाया चौहान : जीरकपुर
जीरकपुर में एनके शर्मा के रातों की नींद एक बार फिर से उड़ती नजर आ रही है। शायद ही आज की रात एनके  शर्मा को लाख कोशिश करने के बाद भी नींद ना आ पाए । इसकी वजह है कि दो बार अकाली दल से पार्षद रहे गुरमुख सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस में शामिल होने पर सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने गुरमुख सिंह का स्वागत किया। 
जसपाल सरपंच के कांग्रेस छोड़ अकाली दल में शामिल होने को लेकर जहां एन के शर्मा खुशियां मना रहे थे और उन्हें लग रहा था कि अकाली दल मजबूत हो रहा है।  अभी एनके शर्मा की यह खुशियां पूरी भी नहीं हुई थी कि दो बार पार्षद रहे गुरमुख सिंह के द्वारा आज कांग्रेस ज्वाइन कर लेने पर एनके शर्मा देखते रह गए और अकाली दल विधायक की खुशियां छूमंतर हो गई। गुरमुख सिंह दो बार अकाली दल से पार्षद रहे हैं और ऐसे पार्षद का अकाली दल छोड़कर कांग्रेस में जाना वाकई में एक करारा झटका है, जिसे एनके शर्मा शायद ही कभी भूल पाए और इससे भी बड़ी बात यह है कि गुरमुख सिंह जसपाल सरपंच के ही परिवार से हैं। अब इस तरह से कांग्रेस में शामिल हो जाना कांग्रेस को जहां मजबूती प्रदान करेगा वही कहीं ना कहीं अकाली दल के लिए यह काफी घातक साबित हो सकता है ।जसपाल सरपंच के अकाली दल में शामिल होने पर एनके शर्मा ने काफी बढ़ा चढ़ाकर बातें की थी और कांग्रेस पर आरोपों की झड़ी लगाई थी, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि गुरमुख सिंह के कांग्रेस में चले जाने से एनके शर्मा के पास क्या कुछ बोलने को रह गया है या उनकी खामोशी ही मर्ज की दवा बनेगी । बहरहाल अकाली दल को झटका तो जरूर लगा है, चाहे अकाली दल इस बात को लेकर कुछ भी कहे या बयान दे, लेकिन उन्हें भी पता है कि यह कहीं ना कहीं अकाली दल को कमजोर जरूर करेगा। गुरमुख सिंह के कांग्रेस में  आने पर सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने गुरमुख सिंह का कांग्रेस में स्वागत किया और कहा कि विधानसभा चुनावों में गुरमुख सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा और कांग्रेस द्वारा उन पर पूरा विश्वास जताया गया कि वह कांग्रेस के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे । इस मौके पर गुरमुख सिंह ने कहा कि सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लो द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो और रणनीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने अकाली दल को छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा है और कांग्रेस की जिस तरह की स्थिति पूरे हलका डेराबस्सी में दिख रही है, उससे साफ जाहिर है कि सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों भारी मतों से हलका डेराबस्सी में जीत हासिल करेंगे। गुरमुख सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। गुरमुख सिंह ने कहा कि अकाली दल में रहते हुए उन्हें सिर्फ राजनीति ही दिखाई दी है, लेकिन कांग्रेस में मुद्दों की राजनीति और लोगों के लिए प्रयत्नशील रहना दिखाई देता है, इसलिए आज वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और कांग्रेस परिवार का हिस्सा बनने के बाद वह सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों की अगुवाई में लगातार हलका डेराबस्सी वासियों के हित के लिए ही काम करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान