पुलिस नें अवैध रुप से शराब बेचने के एक आरोपी को किया काबू ।*
शनाया चौहान :पंचकूला
*
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दिनाक 15.01.2022 को पुलिस चौकी मौली द्वारा सी.एम फ्लाइंग की टीम के सहयोग से अवैध शराब के मामलों में कडी कारवाई करते हुए एक आरोपी को गिरप्तार किया । गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान किरण पाल पुत्र स्पटर सिहं वासी मौली थाना रायपुर रानी के रुप में हुई ।
जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 15.01.2022 को सी.एम फ्लाइंग के द्वारा पुलिस चौकी मौली, थाना रायपुररानी को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त आरोपी जो की आटा चक्की पर अवैध रुप से शराब बेचता है । जो उक्त आरोपी की आटा चक्की मे तलाशी लेने पर अंदर रखी शराब की पेटियां नजर आई जिनको बाहर निकाल कर चेक करने पर जो कुल 122 बोतल व 98 पव्वे अंग्रेजी शराब एंव 110 बोतल 150 पव्वे देशी शराब जो बरामदा शराब खुली गत्ता पेटियो मे रखी हुई मिली जो उक्त आरोपी से शराब का लाईसैन्स या परमिट दिखाने बारे कहा जो लाईसैन्स या परमिट पेश ना कर सका जो अवैध शराब बेचने कें जुर्म में मामला दर्ज कर उक्त आरोपी को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया वा आरोपी को पेश मान्नीय अदालत कर आरोपी को 1 दिन के रिमानड पर लिया गया ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें