कांग्रेस दिग्गजों के आपसी मतभेद का पड़ रहा है पार्टी पर बुरा असर, दूसरी लिस्ट को लेकर चल रहा है आपसी मतभेद
पंजाब विधानसभा 2022 के चुनावों को लेकर कांग्रेस की अंदरूनी क्लेश कम होने का नाम ही नहीं ले रही है ।जहां एक तरफ बचे हुए दावेदार कांग्रेस की दूसरी लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं, वही सूत्रों की जानकारी के अनुसार कांग्रेस में अभी तक 31 उम्मीदवारों के नाम पर आपसी सहमति ही नहीं बन पा रही। कांग्रेस मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के बीच मतभेद खत्म होने की बजाय लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को बुलाई गई मीटिंग में भी कोई नतीजा नहीं निकला । इसका कारण चन्नी और सिद्धू के बीच आपसी मतभेद बताया जा रहा है ।अब कांग्रेस ने 31 उम्मीदवारों के चुनाव के लिए एक सब कमेटी बनाई है। इस कमेटी में के सी वेणुगोपाल, अंबिका सोनी और पंजाब की कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अजय माकन शामिल होंगे। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट बीरबल की खिचड़ी बनती नजर आ रही है और इस खिचड़ी में कांग्रेस के दिग्गज अपने-अपने मसाले डालने में लगे हुए हैं, लेकिन अपने-अपने मसाले डालने की वजह से यह खिचड़ी स्वादिष्ट बनने की बजाए बेस्वाद होती नजर आ रही है ।जिसकी वजह से सभी बचे हुए दावेदारों के मुंह का मजा किरकिरा होता नजर आ रहा है । साथ ही सभी दावेदारों की सांसे भी अटकी हुई हैं ।कांग्रेस की आपसी राजनीति में ही जिस तरह से दरारे पड़ती आई हैं, उसी का नतीजा है कि कांग्रेस को लगातार डेराबस्सी हलके में हार का मुंह देखना पड़ा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें