शिवालिक विहार की सडक़ों पर फैले सीवर के पानी ने लिया तालाब का रूप, बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ा
शनाया चौहान :जीरकपुर।
जीरकपुर के शिवालिक विहार क्षेत्र की सडक़ों पर फैला सीवरेज का पानी जहां बीमारियों को न्यौता दे रहा है वहीं लोगों का अपने घरों में जाना मुश्किल हो गया है। बार-बार शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही।शिवालिक विहार वासियों की मांग पर पहुंचे जैक रैजीड़ेटस वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव चौधरी, सदस्य कुलविंदर सैनी,जसबीर सिंह नाभा ने बताया कि यहां कई महीनों से सीवरेज का पानी सडक़ों पर फैल रहा है। शिवालिक विहार निवासी मोहन सिंह, विक्रमजीत, इंद्रप्रीत, जगदीप ग्रेवाल ने उन्हें बताया कि बार-बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि सीवर का गंदा पानी दुर्गा माता मंदिर के आसपास फैला हुआ। जिससे लोगों को मंदिर जाने में भी दिक्कत आ रही है।
सुखदेव चौधरी ने बताया कि यहां के लोगों द्वारा बार-बार शिकायत करने पर भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। नगर परिषद में आम लोगों की समस्या के समाधान का कोई प्रबंध नहीं है। जैक प्रधान ने कहा कि अगर परिषद द्वारा शिवालिक विहार निवासियों की समस्या का समाधान नहीं किया तो लोगों के सहयोग से संघर्ष किया जाएगा।
कभी सन्नी एनकलेव खरड़ की तरफ़ भी चक्कर लगाए, जीरकपुर जैसे ही हालात हैं और ऐसे ही घपले मिलेगें किसी भी बिल्डर को कोई डर नहीं है क्योंकि सब ही मिलजुल कर कर रहे हैं
जवाब देंहटाएं