मेरे मुकाबले आजाद चुनाव लड़ कर दिखाएं शर्मा :सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों : सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने नामांकन कराया दर्ज नामांकन भरने से पहले श्री राम का लिया आशीर्वाद


शनाया चौहान: जीरकपुर
हल्का डेराबस्सी से कांग्रेस उम्मीदवार सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों ने आज अपना नामांकन दर्ज किया । नामांकन दर्ज कराने से पहले सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने डेराबस्सी में राम तराई में भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर दीपेंद्र सिंह ढिल्लों की पत्नी रूपिंदर कौर ढिल्लों और पुत्र सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों और तनवीर सिंह ढिल्लों भी मौजूद रहे । नामांकन भरने से पहले सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने परिवार समेत भंकरपुर के गुरुद्वारे श्री बाबा साहेब और डेराबस्सी में राम तलाई में भगवान श्री राम के आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया ।नामांकन भरने के बाद सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि हलका अब बदलाव चाहता है, क्योंकि हलके ने विधायक एनके शर्मा के कार्यकाल को देखा है । एनके शर्मा ने हलका डेराबस्सी के विकास को एक तरफ रख कर सिर्फ अपना निजी विकास किया है। दीपेंद्र ढिल्लो ने कहा कि एन के शर्मा कैप्टन कवलजीत सिंह द्वारा की गई सियासी मेहनत का फायदा आज तक उठाते आ रहे हैं ।एनके शर्मा अपने भाषणों में सिर्फ आरोप लगाने और बेकार के वार करने तक ही रह जाते हैं, पर उनका अपना वोट बैंक लगातार गिरता चला जा रहा है, क्योंकि जनता उनकी असलियत अब जान गई है। पिछले 10 साल में उन्होंने अपना योगदान हलके में दिया ही नहीं । नहीं हलके के विकास के लिए कुछ कार्य किया है, अगर किया है तो आकर सामने बताएं। आरोपों में जनता को उलझाने का काम ना करें । सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि लगातार एनके शर्मा मेरे चार बार हारने की बात करते हैं, तो आज मैं उन्हें खुली चुनौती देता हूं कि वह आजाद मेरे सामने लड़ कर दिखाएं ।सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि वह आजाद लड़ के खुद अपने प्रति हलका डेरा वासियों का प्यार सिद्ध कर चुके हैं । अगर एन के शर्मा अपना वोट बैंक दिखाना चाहते हैं तो करें हिम्मत और लड़े आजाद। आरोप तक ही एनके शर्मा की सियासत सीमित रह गई है। सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि इस वक्त जिस तरह का प्यार और सहयोग कांग्रेस को मिल रहा है, उस प्यार और सहयोग के लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं और पूरी उम्मीद है कि इस बार हलका डेराबस्सी के काले इतिहास को खत्म करके एक सुनहरा इतिहास लिखा जाएगा और जनता एन के शर्मा के किए गए निजी विकास का जवाब उनकी करारी हार से देगी । इस मौके पर नगर प्रधान रणजीत सिंह रेडी, काउंसलर जसप्रीत सिंह लकी, दविंदर सिंह, जसपाल सिंह पाली, बलजिंदर सिंह, चमन सैनी समेत भारी गिनती में समर्थक मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान