कांग्रेस परिवार में लगातार हो रही है बढ़ोतरीआम आदमी पार्टी छोड़ परमिंदर सिंह कंबोज ने थामा कांग्रेस का दामन

शनाया चौहान: जीरकपुर

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले डेराबस्सी कांग्रेस परिवार में लगातार नए सदस्य जुड़ने का सिलसिला जारी है ।आज जीरकपुर में सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लो की अगुवाई में परमिंदर सिंह कंबोज आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए ।पंजाब सरकार के द्वारा लोक भलाई के लिए गए फैसलों तथा डेराबस्सी कांग्रेस हलका इंचार्ज सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लो द्वारा नित्य किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर परमिंदर सिंह कंबोज ने आज कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया । परमिंदर सिंह कंबोज ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज उन्हें कांग्रेस द्वारा पूरे मान सम्मान के साथ अपने परिवार में शामिल किया गया है । साथ ही कांग्रेस हलका इंचार्ज सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने भी परमिंदर सिंह कंबोज का स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस के दिग्गज पार्षद हरजीत सिंह मिंटा, अमरिंदर सिंह नलवा एडवोकेट और जगतार सिंह मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंडीगढ़ सेक्टर 8 डीएवी पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने प्रस्तुत किया ‘रामायण दर्शन’, रामलीला के जरिए दिया सत्य और धर्म का संदेश

चंडीगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका: ब्लॉक अध्यक्ष और जिला सचिव समेत सैकड़ों समर्थक AAP में शामिल

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान