नारी शक्ति संगठन ने लगाया खून दान कैंप

नारी शक्ति संगठन द्वारा आज बलटाना में खून दान कैंप लगाया गया, जिसमें लगभग 42 लोगों ने खून दान किया। नारी शक्ति संगठन की अध्यक्ष ममता राणा की अगुवाई में और नारी शक्ति संगठन के अन्य सदस्यों के सहयोग द्वारा पहली बार खून दान कैंप लगाया गया। 
नारी शक्ति संगठन के अध्यक्ष ममता राणा ने कहा कि आज नारी शक्ति संगठन को 1 वर्ष पूरा हुआ है, जिसके चलते आज पहली बार खून दान कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह खून दान कैंप सुबह से दोपहर तक लगाया गया। इस मौके पर जीरकपुर के डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। 
डॉ उषा राव और रंजन रेखी ने गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर इस कैंप में शिरकत की। 
नारी शक्ति संगठन द्वारा आयोजित इस कैंप में लगभग 42 लोगों द्वारा खून दान किया गया। पत्रकारों से बात करते हुए ममता राणा ने कहा कि खून दान महादान है और हर इंसान का कर्तव्य बनता है कि खून दान करें, क्योंकि खून दान करने से हम किसी की जिंदगी बचा सकते हैं ।इसीलिए खून दान को महादान कहा जाता है। नारी शक्ति संगठन ने शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए शहरवासियों से अपील की कि सामाजिक दूरी बनाए रखें और बाहर निकलते वक्त मास्क का प्रयोग जरूर करें। साथ ही साथ हाथों को भी स्वच्छ रखें। करोना के सभी नियमों का पालन करें क्योंकि बचाव ही सुरक्षा है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान