चुनाव आयोग द्वारा चुनाव रैलियों और रोड शो पर लगी पाबंदी 31 जनवरी तक बढ़ाई गई

शनाया चौहान 
चुनाव आयोग द्वारा कोरोना के चलते राजनीतिक पार्टियों द्वारा की जाने वाली रैलियों और रोड शो पर लगाई गई पाबंदियां 31 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। चुनाव आयोग द्वारा पहले से लगाई गई पाबंदियों का आज आखिरी दिन था, लेकिन जिस तरह से करोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, उसे देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा अभी पाबंदियां 31 जनवरी तक जारी रहेंगी ।चुनाव आयोग द्वारा पहले जारी किए गए हुकुम में डोर टू डोर 5 लोगों के प्रचार करने की आज्ञा थी ।पर आज इसे बढ़ाकर 10 कर दिया गया है। अब  10 आदमी डोर टू डोर प्रचार करने के लिए जा सकेंगे। चुनाव आयोग ने पहले चरण में होने वाली विधानसभा सीटों पर 28 जनवरी के बाद रैलियां करने की छूट दे दी है । जबकि दूसरे पड़ाव में जिन सीटों पर चुनाव होना है, वहां 1 फरवरी से रैलियों में ढील दी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान