रात्रि कर्फ्यू के दौरान बिना वजह बाहर निकलने वाले पर होगा केस दर्ज
शनाया चौहान: जीरकपुर
जीरकपुर थाना के एसएचओ ओंकार सिंह बरार ने शहर वासियों को सूचित किया है कि कोरोना नियमों के चलते शहर में रात 8:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक का जो रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है, उसका पालन किया जाए । सभी लोग 8:00 बजे तक अपने घरों में पहुंच जाएं और दुकानदारों से भी अपील की जाती है कि सभी दुकानदार 8:00 बजे तक अपनी दुकानें बंद कर दे ।रात्रि कर्फ्यू के दौरान बिना वजह सड़क पर घूमने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें