चुनाव में नशे बांटने वालों का विरोध करेगी आप:शर्मा
चुनाव से पहले सुभाष शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति
शनाया चौहान: लालडू
डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र में आप आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया है कि वह चुनाव के दौरान नशा बांटने वालों का बहिष्कार करेंगे। इसके लिए गांव स्तर पर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जाएगा।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आप नेता सुभाष शर्मा ने कहा कि नशों ने पंजाब को तबाह कर दिया है। डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है।
सुभाष शर्मा ने कहा कि अकाली दल के कार्यकाल के दौरान पंजाब में नशों की जो परंपरा शुरू हुई थी उसे कांग्रेस ने बंद करने की बजाए बढ़ावा दिया है। कांग्रेस के समय में यह कारोबार बढ़ा है। सुभाष शर्मा ने कहा कि अब चुनाव के दौरान बहुत से प्रत्याशी नशों के बल पर लोगों को गुमराह करना चाहते हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगा, ताकि चुनाव के दौरान लोग नशों का इस्तेमाल न कर सकें। इस अवसर पर पार्टी नेता संजीव कुमार, बलविंदर सिंह, अवतार सिंह, राजकुमार, हरपाल सिंह, सतवंत सिंह गोरखा, गुरचरण सिंह, भगवंत सिंह, गुरप्रीत सिंह सोनू, गुरमेल सिंह, हरदेव सिंह, मंधीर सिंह, रमेश कुमार शर्मा समेत कई नेता मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें