दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने परिवार से बढ़कर हलके के लोगों को अपना पहला परिवार समझा: रूपिंदर कौर ढिल्लों
शनाया चौहान :पंजाब विधानसभा डेराबस्सी से कांग्रेस इंचार्ज सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों पार्टी की टिकट के मुख्य दावेदार हैं, हालांकि डेराबस्सी कांग्रेस से कई और दावेदार भी टिकट के दावेदारी ठोक चुके हैं, लेकिन सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों मुख्य दावेदार के रूप में उभर कर सामने आए हैं ।सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों की पत्नी रुपिंदर कौर ढिल्लों जीरकपुर की जनता से मिली और उन्होंने पति के लिए चुनाव प्रचार किया । इस मौके पर रुपिंदर कौर ढिल्लों ने कहा कि सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों हलके के परिवारों को अपने परिवार से पहले मानते हैं। सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों 25 साल से एक कड़ा संघर्ष हलके के लिए कर रहे हैं।सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लो के पक्ष में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार शहर की जनता को वोट देने से पहले एक बार विचार जरूर करना चाहिए कि उन्हें कैसा विधायक चाहिए ।रूपिंदर कौर ढिल्लों ने कहा कि सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों हर दुख सुख में हलके के साथ खड़े हैं ।उन्होंने हल्के को अपना पहला परिवार माना है। वहीं दूसरी पार्टियों से जो नेता चुनकर आते हैं, उन्हें जीतने के बाद सिर्फ अपने विकास का ही ख्याल रहता है। इस मौके पर पार्षद नेहा शर्मा, प्रीति कंबोज, प्रताप राणा, अनिल जैन, शिवानी गोयल और संजय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें