भाजपा के राज में होगा डेराबस्सी हलके का विकास: खन्ना, भाजपा प्रत्याशी संजीव खन्ना ने शुरू किया चुनाव प्रचार

 शनाया चौहान : जीरकपुर। 
डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी व पंजाब लोक कांग्रेस गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी संजीव खन्ना ने कहा है कि डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में काफी पिछड़ चुका है। भारतीय जनता पार्टी ही न केवल पंजाब में स्वच्छ शासन दे सकती है बल्कि डेराबस्सी को विकास के क्षेत्र में अग्रणी बना सकती है।

संजीव खन्ना आज यहां पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र वासियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के बेहद करीब होने के बावजूद पूर्व की सरकारों ने जीरकपुर का विकास नहीं किया है। यह क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ गया है। जीरकपुर के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे हैं। खन्ना ने कहा कि भाजपा की सरकार के सत्ता में आने के बाद यहां विकास योजनाओं को पहल के आधार पर लागू किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य शिवानी खेड़ा, चंपा राणा, एकता नागपाल, जिला युवा मोर्चा सचिव दिनेश शर्मा, जिला युवा मोर्चा सचिव शशांक वैष्णव, जिला कार्यकारिणी सदस्य नवीन सांगवान, मंडल ट्रांसपोर्ट अध्यक्ष संपत्त चौधरी, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित कुंडू, महिला मोर्चा उपप्रधान रमा रावत के अलावा एसके राय, राजीव कौशिक, कुणाल अरोड़ा, मनमोहन सिंह, अनिल कुमार, राजमुनि तिवाड़ी, निधि समेत कई गणमान्यों ने संजीव खन्ना के हक में चुनाव प्रचार अभियान तेज करने का ऐलान किया।



 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान