पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 की नई तारीख आई सामने
पंजाब विधानसभा चुनाव- 2022 को लेकर बड़ा फैसला ले लिया गया है, चुनाव आयोग से खबर आ रही है कि, 14 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव अब 20 फरवरी को होगा। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान किया जाएगा| 16 फरवरी को रविदास जयंती का हवाला देते हुए पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीख में बदलाव की मांग चुनाव आयोग से की जा रही थी| जिसे देखते हुए चुनाव आयोग ने तारीख बदलने का फैसला लेते हुए 14 फरवरी की जगह 20 फरवरी पर मुहर लगा दी है।
अब अगर बात कीजिए पंजाब चुनाव के पहले कार्यक्रम की तो 117 सीटों के लिए 21 जनवरी से नामांकन शुरू होना था और नामांकन की आखिरी तारीख 28 जनवरी निर्धारित की गई थी, जबकि नामांकन वापसी की तारीख की अगर बात करें तो 31 जनवरी निर्धारित किया गया था ।मतदान 14 फरवरी को होना था और रिजल्ट 10 मार्च को आना था, लेकिन अब पंजाब विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम कुछ इस प्रकार है
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा-
पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें है जिनके लिए नामांकन 25 जनवरी से शुरू होगा आपको बता दें कि नामांकन की आखिरी तारीख 1 फरवरी निर्धारित की गई है और नामांकन वापस लेने के लिए 4 फरवरी की तारीख निर्धारित की गई है नई तारीख के अनुसार मतदान 20 फरवरी को होगा और पंजाब विधानसभा चुनावों का रिजल्ट 10 मार्च को आएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें