पुलिस नें मोबाईल स्नैंचर को लिया रिमाण्ड पर ।*




        शनाया चौहान: पंचकूला                        
                      पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि प्रंबधक थाना चण्डीमन्दिर निरिक्षक अरविन्द कुमार के नेतृत्व में थाना चण्डीमन्दिर की टीम द्वारा मोबाईल स्नैचिंग के मामलें में आरोपी को कल दिनांक 27 जनवरी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार कियें गयें आरोपी की पहचान रिन्कु कुमार उर्फ काकू पुत्र सिन्तर वासी मोती बाग नाबा पटियाला पंजाब के रुप में हुई । 
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता  बिशन लाल पुत्र रुप लाल वासी गोल्डन टयुलिप होटल नें शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 23.12.2021 को करीब 3 बजें जब वह नाडा साहिब की तरफ से अपनी मोटरसाईकिल पर सवार होकर जा रहा था तभी रास्ते में दो मोटरसाईकिल सवार होकर आयें और शिकायतकर्ता से फोन छीनकर भाग गयें । जिस बारें थाना चण्डीमन्दिर में प्राप्त शिकायत पर धारा 379-ए भा.द.स. के तहत थाना चण्डीमन्दिर में मामला दर्ज किया गया और मामलें में आगामी तफतीश कार्यवाही करतें हुए उपरोक्त मामलें में आरोपी को कल दिनांक 27 जनवरी को गिरफ्तार किया गया और आरोपी को पेश अदालत 1 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान