पंचकूला नगर निगम लगातार घोटालों की खान बनता जा रहा है :देवराज शर्मा पंचकूला विकास मंच द्वारा उठाए जा रहे हैं कई मुद्दे गरीबों को भी नहीं बख्शा रहा है पंचकूला नगर निगम


शनाया चौहान: पंचकूला 
पंचकूला में अतिक्रमण हटाने के नाम पर बहुत से रेहडी फडी वालों को हर रोज़ ज़ोर ज़बरदस्ती हटा कर परेशान कर एक तरह से भ्रष्टाचार को बहुत बढ़ावा मिल रहा है । पंचकूला की जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। जनता को तो दिखाया जा रहा है अतिक्रमण हटा रहे हैं और रेहडी फडी वालों को वेंडिग जोन्स में बैठाया जा रहा है। लेकिन विकास मंच के सदस्यों द्वारा जब शहर के इस बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दे की ज़मीनी सच्चाई की जांच  पड़ताल की गई तो कुछ और ही नजारा सामने आया है।                                 पंचकूला विकास मंच के अध्यक्ष देवराज शर्मा ने कहा कि जिस तरह से वेंडिंग जॉन की यह जमीनी सच्चाई सामने आई है, क्या इस सच्चाई हकीकत ज्ञान चंद गुप्ता को नहीं पता। कुछ नगर निगम के अधिकारियों द्वारा और चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा निजी फ़ायदों और अपने कुछ खास लोगों को फ़ायदे पहुँचाने का बहुत बड़ा खेल खेला जा रहा है । ऐसे न तो शहर से अतिक्रमण हटाया जा सकता है और न ही स्ट्रीट वेंडिंग जोन्स बसाए जाएँगे। 
विकास मंच पंचकूला जो कुछ कहता आया है कि कुछ चुने हुए प्रतिनिधि और अधिकारियों द्वारा ही अतिक्रमण को बढ़ावा देने जैसा काम किया जा रहा है। यह भी सच साबित हो चुका है।                       
शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला ने नगर निगम को हर सेक्टर में वेंडिंग ज़ोन बनाने की जगह चिन्हित कर नक़्शे दिए हुए हैं। लेकिन नगर निगम के कुछ अधिकारियों और चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा इन जगहों पर वेंडर्स को नहीं बिठाना  भ्रष्टाचार होने का बहुत बड़ा प्रमाण है और शहर से अतिक्रमण नहीं हटाने की इनकी मंशा का भी प्रमाण है। 
विकास मंच इस हफ़्ते हर सेक्टर में जा कर इन जगहों को लोगों को दिखाने का विडियोग्राफ़ी कर इनके ग़लत मनसूबों को उजागर करेगा।      इतना ही नहीं यहाँ पर इन जगहों पर मार्किंग करवाने के लिए और वेंडर्स को बिठाने के लिए ज्ञान चंद गुप्ता को भी लिखेगा और सच्चाई सामने लाएगा।  नगर निगम के अधिकारियों और चुने हुए प्रतिनिधियों ने टाउन वैंडिग कमेटी ही नहीं बनाई है। जो भी बनाई वह लीगल TVC कहलाई ही नहीं जा सकती। न ही इन्होंने वेडर्स विवाद सामाधान समिति ही कभी बनाई।
इस बात से पंचकूला का हर एक नागरिक वाक़िफ़ है । यह एक बहुत बड़ा घोटाला है, जिसमें भ्रष्टाचार की बार बार ख़बरें आती रही हैं। इस कथित और अख़बारों में आए हुए भारी भ्रष्टाचार से भरे हुए इतने बड़े घोटाले को मिटाने के लिए ज्ञान चंद गुप्ता को ही तुरंत यह काम करवाना होगा। 
देवराज शर्मा ने कहा कि ज्ञान चंद गुप्ता से भी मिलेंगे और उनके समक्ष और भी गड़बड़ीयों के मुद्दे लाएँगे। 
*कल 11.30 बजे फिर विकास मंच पंचकूला के सदस्य और शहर के वेंडर्स के प्रतिनिधि नगर निगम ओफिस के बाहर इकट्ठे हो कर अपनी सभी माँगो को रखेंगे।* उसमे कोरोना से मरने वालों के दाहसंस्कार के पैसों के ग़बन और हेराफेरी से लिस्टों में नाम डालना। 
ज़रूरत नहीं होते हुए 11 फोगिंग मशीनें ख़रीदना, वो भी सही प्रोसेस नहीं अपना कर और मार्केट से उंचे रेटों पर खरीदना इत्यादि मुद्दों पर ज्ञान चंद गुप्ता से बात की जाएगी। 
इसके साथ ही एक दो नए मुद्दे भी उठाए जाएँगे।
देवराज शर्मा ने कहा कि जब तक उच्च अधिकारी इन घोटालों से नगर निगम पंचकूला को मुक्त नहीं करवाते तब तक पंचकूला विकास मंच का यह सच्चाई का युद्ध जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान