*पंजाब चुनाव को लेकर पंजाब बार्डर से लगते नाकों को किया अलर्ट :- डीसीपी*



  शनाया चौहान :  *पचंकूला* 
 पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया पुलिस उपायुक्त पंचकूला मोहित हांडा भा.पु.से. के निर्देशानुसार जिला पंचकूला से लगती पंजाब सीमा पर 8 अन्तर्राज्यीय  पुलिस नाकें स्थापित हैं, जिन नाकों पर पंजाब चुनाव के चलते कडी निगरानी व चैकिंग की जायेगी । ताकि चुनाव में शरारती तत्व किसी तरह का खलल न डाल सकें। इसके लिए चेकिग के बिना वाहनों को नाके पार नहीं करने दिया जा रहा है । इसके साथ ही बार्डर नाकों द्वारा पंजाब, हरियाणा पुलिस साथ मिलकर अवैध शराब तस्करी, अवैध हथियार तथा नशीलें पदार्थो की तस्करी करनें वालों पर कडी निगरानी करतें हुए कडी कार्यवाही करेगी। इसके अलावा आसपास के इलाकों में भी पुलिस तथा सुरक्षा बलों द्वारा गश्त बढ़ा दी गई है । ताकि किसी प्रकार की कोई असमाजिक गतिविधि उत्पन्न ना हो सकें । इसके अलावा बार्डर नाकों सें साथ लगते सी.सी.टी.वी. कैमरो के द्वारा भी आनें जानें वाहनों व सदिंग्ध व्यक्तियो पर नजर रखी जायेगी और बार्डर नाकों पर तैनात पुलिस कर्मी हथियार व आवश्यक तकनीकी उपकरणों के साथ तैनात रहेंगें । 
*पुलिस उपायुक्त पंचकूला के निर्देशानुसार पंजाब सीमा से लगतें थानो के प्रबंधको के साथ तालमेल करकें असमाजिक गतिविधियो पर पाबंदी लगातें हुए कार्यवाही करेगी ।*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान