हलका में कांग्रेस का अस्तित्व सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों की मेहनत का नतीजा: रंजीत रेडी डेराबस्सी नगर प्रधान रणजीत रेड्डी ने लिया एनके शर्मा को लिया आड़े हाथों
शनाया चौहान: डेराबस्सी
पंजाब विधानसभा 2022 के चुनावों में डेरा बस्सी से टिकट सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को मिलने के बाद हलका डेराबस्सी में कांग्रेस समर्थकों में खुशी की लहर है । सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों को टिकट दिए जाने के लिए हलका डेराबस्सी नगर प्रधान रणजीत सिंह रेडी ने हाईकमान का धन्यवाद जताते हुए कहा कि सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों की मेहनत का ही नतीजा है कि हल्का डेराबस्सी में कांग्रेस का अस्तित्व इतना मजबूत बना हुआ है। रेड्डी ने कहा कि सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने अपनी जिंदगी के 25 साल हलके में कांग्रेस को खड़ा करने में लगा दिए। सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने लगातार मेहनत करके कांग्रेस की अपनी एक बड़ी पहचान हल्का डेराबस्सी में बनाई है और इसी मेहनत को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान द्वारा सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को टिकट दी गई है ।जिसके लिए सभी कांग्रेस हाईकमान काधन्यवाद अदा करते हैं। सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों को टिकट मिलने के बाद विरोधियों द्वारा जिस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, उन आरोपों का जवाब देते हुए डेराबस्सी नगर प्रधान ने कहा कि सांच को आंच नहीं होती। जिस तरह टिकट को खरीदने को लेकर विरोधी पार्टियां अब सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों पर इल्जाम लगा रही है क्योंकि विरोधी पार्टियों के बड़े दिग्गज टिकट खरीदते हैं, इसीलिए वह दूसरों को भी अपने जैसा समझ रहे हैं। रंजीत रेड्डी ने कहा कि पहले विरोधियों द्वारा इस तरह का माहौल बनाने की कोशिश की गई कि सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को टिकट ना मिले, लेकिन जब कांग्रेस हाईकमान द्वारा सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों पर विश्वास जताते हुए उन्हें टिकट दे दी गई तो अब इल्जाम लगाए जा रहे हैं कि टिकट खरीदी गई है। दरअसल विरोधी दल इस वक्त आईने के सामने खड़े हैं और आईने के सामने खड़े होकर इंसान को उसी का चेहरा नजर आता है, विरोधी खुद टिकट खरीदते आ रहे हैं और अब इल्जाम सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों पर लगा रहे हैं क्योंकि विरोधियों को कहीं ना कहीं यह बात पता है कि इस बार सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों की जीत निश्चित है । नगर प्रधान रणजीत रेड्डी ने विधायक एनके शर्मा को भी खुली चुनौती देते हुए कहा कि एनके शर्मा रंजीत रेड्डी के साथ आमने सामने बात करें और अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताएं और कांग्रेस भी 8 महीने के कार्यकाल के विकास कार्यों की लिस्ट एनके शर्मा के सामने रख देगी। एनके शर्मा द्वारा रंजीत रेडी पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए रंजीत रेड्डी ने कहा कि एनके शर्मा ने रंजीत रेडी का नाम रटा हुआ है और जिस तरह वह आरोप लगा रहे हैं, उन्हीं आरोपों में वह अपनी परछाई देख रहे हैं।
रंजीत रेडी ने आगे कहा कि हलके की जनता काम देखकर वोट डालेगी ना कि चेहरा देखकर, इसलिए एन के शर्मा अपने कार्यकाल के विकास कार्य लोगों के सामने रखें। शर्मा अपने कार्यकाल में जीरकपुर में 1 ढंग का बस अड्डा तक नहीं बना पाए। ऐसे कई काम हैं जिन का वादा एनके शर्मा ने किया था, लेकिन विधायक बनने के बाद एन के शर्मा हलके के विकास की जगह अपने निजी विकास करते रहे । रेड्डी ने कहा कि हलके की जनता इस बार सरदार ओदीपेंद्र सिंह ढिल्लों को भारी मतों से जीता कर विधायक पद पर विराजमान करेगी और इसका अंदाजा विरोधियों को भी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें