चुनाव में नशे बांटने वालों का करें बहिष्कार:शर्मा
शनाया चौहान: डेराबस्सी।
चुनाव में नशे बांटने वालों का करें बहिष्कार:शर्मा
सर्व शोषित समाज संघ सोनू सेठी को बनाया पंजाब का उपप्रधान
सर्व शोषित समाज संघ पंजाब के अध्यक्ष एवं नार्थ जोन सलाहकार समिति के अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने प्रदेश वासियों से अपील की है कि विधानसभा चुनाव के दौरान नशे बांटने वाले नेताओं व राजनीतिक दलों का बहिष्कार करें।
आज यहां सेठी ढाबा पर हुई बैठक को संबोधित करते हुए सुभाष शर्मा ने कहा कि पंजाब में अकाली दल की सरकार में नशों का कारोबार शुरू हुआ था। कांग्रेस अपनी सरकार के समय में इस कारोबार पर काबू पाने में फेल साबित हुई है। पंजाब से नशों का सफाया तब तक नहीं होगा जब तक आम जनता जागरूक होकर आगे नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सर्व शोषित समाज संघ द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर समाज सेवी सोनू सेठी को सर्व शोषित समाज संघ पंजाब का प्रदेश उपप्रधान एवं प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
सर्व शोषित समाज संघ के नॉर्थ जोन कोआर्डिनेटर व पंजाब हरियाणा प्रभारी लखबीर सिंह वडाला को प्रोमोट करते हुए राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। इस मीटिंग मे संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम कुमार थापर,नार्थ जोन प्रधान नेतर सिंह नाभा, राष्ट्रीय महासचिव बलविंदर अंटाला, नार्थ जोन फीमेल हैड स्वीटी शर्मा, जीरकपुर प्रधान बलदेव सिंह, संजीव के साथ कई अन्य लोग मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें