अंकित जैन ने किया नुक्कड़ मीटिंग का आयोजन सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों और रणजीत सिंह रेडी रहे मौजूद
शनाया चौहान: डेरबस्सी
हल्का डेराबस्सी में कांग्रेस द्वारा लगातार नुक्कड़ मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते आज डेराबस्सी वार्ड 12 से अंकित जैन ने नुक्कड़ मीटिंग बुलाई। जिसमें सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों और सरदार रणजीत सिंह रेडी मौजूद रहे। अंकित जैन द्वारा बुलाई गई इस मीटिंग में कांग्रेस को लोगों द्वारा भरपूर समर्थन मिला। लोगों ने भरोसा दिलाया कि इस बार सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ही अगले विधायक होंगे । इस मौके पर अंकित जैन ने कहा कि सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों और तीनों नगर प्रधानों द्वारा जिस तरह विकास कार्य कराए जा रहे हैं, उससे हलका डेराबस्सी की जनता में काफी खुशी और उत्साह है। अंकित जैन ने कहा कि हलका डेराबस्सी की जनता इस बार कांग्रेस को भारी मतों से जीत दिलाएगी। जो काम अकाली दल नहीं कर सका और सिर्फ अपने ही निजी विकास में रह गया, उन सभी कार्यों को सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के करकमलों द्वारा पूरा कराया जा रहा है और आगे भी कराया जाएगा। इस मौके पर डेराबस्सी के लोगों ने भी अपना भरपूर समर्थन कांग्रेस को देते हुए कहा कि पिछले 10 सालों से हम लोग जिन मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं, उन मूलभूत सुविधाओं को सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ही हम तक पहुंचा सकते हैं, इसलिए इस बार हलके का वोट सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के ही पक्ष में जाएगा। इस मौके पर सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों और सरदार रणजीत सिंह रेडी भी मौजूद रहे और उन्होंने कहा कि हर एक नुक्कड़ मीटिंग में जिस तरह से लोगों का सहयोग और प्रेम देखने को मिल रहा है, उससे साफ पता चलता है कि सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ही अगले विधायक होंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें