तनवीर कौर ढिल्लों ने जोरों शोरों से किया प्रचार प्रसार समाजसेवी प्रताप राणा और पार्षद उषा रानी रहे मौजूद बलटाना में मिल रहा है कांग्रेस को भरपूर समर्थन
शनाया चौहान: जीरकपुर
पंजाब विधानसभा 2022 के चुनावों के लिए सभी राजनीतिक दल इस जोर शोर से प्रचार प्रसार में जुटे हैं।कांग्रेस प्रत्याशी सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों की पत्नी और बहू भी लगातार लोगों से मिल रहे हैं और कांग्रेस को वोट देने की अपील कर रहे हैं । कल बलटाना वार्ड 1 में समाजसेवी प्रताप राणा और पार्षद उषा रानी के साथ सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों की बड़ी बहू तनवीर कौर ढिल्लों ने कांग्रेस के लिए प्रचार किया और लोगों से कांग्रेस को वोट डालने की अपील की । तनवीर कौर ढिल्लों ने कहा कि सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों घर में भी सिर्फ हलके की ही बात करते हैं और हलके के विकास कार्यों को लेकर हर तरह की कोशिश में लगे रहते हैं। तनवीर कौर ढिल्लों ने कहा कि अकाली दल के राज में जीरकपुर का कोई विकास नहीं हो पाया, लेकिन जब से कांग्रेस जीरकपुर नगर परिषद में आई है, लगातार विकास कार्यों को अंजाम दिए जा रहे हैं ।उन्होंने जीरकपुर वासियों से अपील की कि इस बार सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को भारी मतों से जीताया जाए ताकि हल्के का विकास हो सके और हल्के में परिवर्तन लाया जा सके । इस मौके पर मौजूद प्रताप राणा ने कहा कि हलका डेराबस्सी को एक खास तरह की दीमक ने खोखला कर दिया है, जिसे भरना बहुत जरूरी है और इस खोखलेपन को सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों ही भर सकते हैं । इसलिए सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों का जीतना शहर की जीत होगी ।आपको यहां बता दें कि दीपिंदर सिंह ढिल्लों को बलटाना से भारी समर्थन मिल रहा है । बलटाना वासियों का कहना है कि सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने पिछले 8 महीनों में बहुत से विकास कार्य को अंजाम दिया है ।बलटाना वासियों ने तनवीर कौर ढिल्लों को पूरा विश्वास दिलाया कि इस बार जीत कांग्रेस की ही होगी क्योंकि अब जनता हलके की यह खस्ता हालत और नहीं देख सकती, जो पिछले 10 साल से देखती आई है। अब जनता बदलाव चाहती है और पिछले 8 महीनों में जनता ने जो बदलाव हल्के में देखा है, उसी को देखते हुए जनता कांग्रेस को ही भारी मतों से जीत दिलाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें