विधायक एनके शर्मा कांग्रेसियों को जबरदस्ती करना चाहते हैं अकाली दल में शामिल, अपनी होने वाली हार से घबराए हुए हैं एनके शर्मा, अकाली कार्यकर्ताओं से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में दिलचस्पी दिखा रहे हैं शर्मा : सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों
शनाया चौहान: जीरकपुर
पंजाब विधानसभा 2022 के चुनावों में एनके शर्मा इस बार अपनी हैट्रिक पर हैं । पिछले 10 साल से लगातार एन के शर्मा हलका डेराबस्सी से विधायक के तौर पर जीतते आए हैं और इस बार एनके शर्मा फिर से अपनी जीत के लिए लगातार कोशिशों में लगे हुए है। लेकिन कांग्रेस हलका इंचार्ज सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने आज एनके शर्मा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि एनके शर्मा अब कांग्रेसियों को जबरदस्ती अकाली दल में शामिल करने पर उतर आए हैं। विधायक कांग्रेसियों को जबरदस्ती अकाली दल में शामिल कर रहे हैं, ताकि लोगों में भ्रम पैदा किया जा सके। यह शब्द सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहे। सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि सोचने वाली बात है कि विधायक एनके शर्मा को अपने अकाली कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं है । एनके शर्मा को पता है कि जो दम कांग्रेस में है और जिस तरह के कार्यकर्ता कांग्रेस के पास है, वैसे कार्यकर्ता शायद अकाली दल में नहीं हैं, इसलिए इस वक्त एनके शर्मा अकाली दल के कार्यकर्ताओं की बजाए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं और लगातार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती सरोपा डालकर अकाली दल में शामिल कर रहे हैं, विधायक एनके शर्मा जबरदस्ती कांग्रेसियों को अकाली दल में शामिल करके कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बलबूते चुनाव जीतना चाहते हैं, लेकिन उनकी यह सोची समझी साजिश कांग्रेसियों को और हलका डेरा वासियों को समझ में आ रही है और इसीलिए पिछले दिन हलका विधायक एनके शर्मा द्वारा अकाली दल में शामिल किए गए साबका काउंसलर स्वर्गीय सरदारी लाल के परिवार ने आज कांग्रेस पार्टी पर अपना विश्वास जताते हुए सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों की अगुवाई में कांग्रेस परिवार में वापस आ गए हैं ।इस मौके पर अपने विचार रखते हुए सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि हलका विधायक एन के शर्मा लोगों के घरों में जा जाकर धोखे से उनके गले में सरोपे डाल रहे हैं, क्योंकि इस वक्त एन के शर्मा अपनी आगामी हार से बुरी तरह घबराए हुए हैं। सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि एनके शर्मा अपनी हार से बचने के लिए कांग्रेसियों को किसी ना किसी तरह का लालच देने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं, पर कांग्रेसी और हलका वासी इस बार शर्मा की बातों में नहीं आएंगे। कांग्रेस द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को देखते हुए हलका वासी कांग्रेस को ही हलके का जिम्मा सौंपेगे। सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने शहरवासियों को अपील की, कि जब भी एन के शर्मा वोट मांगने आए तो एनके शर्मा से उनके समय में करवाए गए विकास कार्यों के बारे में सवाल करें। इस मौके पर कांग्रेस परिवार में वापसी करने वालों में रमेश कुमार काका, मलकीत सिंह, जसपाल सिंह, रजिंदर कुमार, छोटा, रजी, उषा रानी, रवि सैनी और उनके परिवार के अन्य लोग कांग्रेस में वापस आ गए। इस मौके पर हलका डेराबस्सी प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी, चमन सैनी, हरविंदर पटवारी और उपेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें