विधायक शर्मा ने सरकारी कॉलेज बनाने का वादा करके अपने निजी स्कूल की इमारत बना डाली: सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों



शनाया चौहान: जीरकपुर
पंजाब विधानसभा चुनावों में 1 महीने से भी कम का वक्त रह गया है । जहां राजनीतिक पार्टियां लगातार अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रही हैं, वही अभी कांग्रेस से 31 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है। हलका डेराबस्सी से सबसे मजबूत दावेदार सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने घर-घर प्रचार शुरू कर दिया है और लगातार सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों विधायक शर्मा की अब तक की कारगुजारी को जनता के सामने रखते नजर आ रहे हैं। बलटाना के वार्ड नंबर 4 में सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने अकाली दल विधायक  शर्मा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि एनके शर्मा ने वादा किया था कि वह डेराबस्सी में एक सरकारी कॉलेज बनाएंगे, पर इतने समय से राज करने के बावजूद भी कॉलेज नहीं बना पाए हां, लेकिन एनके शर्मा ने अपना निजी स्कूल बना कर जरूर खड़ा कर दिया। इसके अलावा उन्होंने पिछले 10 साल में जीरकपुर का बेड़ा गर्क करने में कोई कसर नहीं छोड़ी ।सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस की 8 महीने की कारगुजारी पर एनके शर्मा सवाल उठाते दिखते हैं। लगातार एनके शर्मा कांग्रेस पर वार करते रहते हैं और कांग्रेस के विकास कार्यों पर बड़े-बड़े सवाल खड़े करते रहते हैं, लेकिन क्या एन के शर्मा बता सकते हैं कि उन्होंने शहर का कितना विकास किया है ।शर्मा लगातार अपना निजी विकास करते आए हैं। शर्मा को वही नजर आ रहा है जो उन्होंने अपने इतने साल की कारगुजारी में किया है। शर्मा ने सिर्फ अपना निजी विकास किया है ।वैसे ही शर्मा कांग्रेस पर भी आरोप लगा रहे हैं, लेकिन डेराबस्सी की जनता जानती है कि एनके शर्मा द्वारा किस तरह का विकास किया गया है और किस तरह एनके शर्मा ने अपना निजी विकास किया है। सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि नगर प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों जब से नगर नगर परिषद के प्रधान बने हैं तब से वह लगातार शहर में विकास कार्य करवाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन शर्मा एंड कंपनी को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा और विकास कार्यों में अड़चनें पैदा करी जा रही है। झूठ बोलकर लोगों में भ्रम पैदा किया जा रहा है। ढिल्लो ने शर्मा पर आरोप लगाया कि विधायक शर्मा ने जमीनों पर नाजायज कब्जा करने के अलावा कोई काम नहीं करा। एनके शर्मा जिस तरह के आरोप कांग्रेस पर लगा रहे हैं, दरअसल वह एक शीशे के सामने खड़े हैं और शीशे में इंसान को अपनी ही छवि नजर आती है ।एनके शर्मा द्वारा किए गए जमीनों के कब्जे और घोटाले एन के शर्मा को शीशे में नजर आ रहे हैं लेकिन अपनी छवि को एनके शर्मा कांग्रेस की छवि बता रहे हैं। एनके शर्मा शीशे को भी झूठलाने की कोशिश कर रहे हैं । 
सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि डेराबस्सी की जनता पढ़ी-लिखी जनता है और वह एनके शर्मा के इन झूठे आरोपों और बेबुनियाद बयानों को अच्छी तरह समझ रहे हैं । इस बार एनके शर्मा को कांग्रेस द्वारा उनके ही घर में हराया जाएगा ।इस मौके पर पार्षद सुनीता जैन और बलटाना व्यापार मंडल के चेयरमैन अनिल जैन ने भी वार्ड वासियों को आगामी विधानसभा में कांग्रेस के हक में वोट पाने की अपील की ।उन्होंने कहा कि दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने वादे जो किए थे उन्हें लगातार निभा रहे हैं और इस बार कांग्रेस का परचम एक बार फिर से पंजाब में लहराएगा ।इस मौके पर पर फिर सुनीता जैन, अनिल जैन, जितेंद्र, टोनी, मनजीत, अविनाश मित्तल, मुकेश मित्तल, सुभाष गोयल, बजरंग गर्ग, तेजपाल, कृष्ण गर्ग, शमशेर चंद्र, राजीव, सुभाष, सुरेश चौहान, अशोक,मोहनलाल, हेमलता, नीतू, सुमन, शारदा समेत और भी कई लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान