सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों को मिली डेराबस्सी से टिकट , विरोधियों की हुई बोलती बंद
शनाया चौहान: जीरकपुर
आखिरकार वो पल आ ही गया। जिस पल का सभी को बेसब्री से इंतजार था। आज कांग्रेस हाईकमान द्वारा सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों पर विश्वास दिखाते हुए डेराबस्सी से सरदार दीपेंद्र सिंह को कांग्रेस की टिकट से नवाजा गया।
पंजाब विधानसभा 2022 के चुनावों को लेकर कांग्रेस डेराबस्सी की सीट के लिए जिस तरह से कई दावेदार टिकट की दावेदारी ठोक रहे थे, वही कयास लगाए जा रहे थे कि यह टिकट इस बार किसी नए चेहरे को मिल सकती है। साथ ही साथ विरोधी पार्टियों द्वारा भी कहीं ना कहीं घबराहट देखने को मिल रही थी कि कहीं टिकट सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को ना मिल जाए, क्योंकि सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों इस वक्त डेराबस्सी के सबसे मजबूत दावेदार हैं। इस बार सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को हराना विरोधी पार्टियों के लिए खासा मुश्किल रहने वाला है, जिसके चलते विरोधी पार्टियां सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों की टिकट को लेकर परेशान नजर आ रही थी । और सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के पहले हारे हुए चुनावों को लेकर उन्हें एक बार टिकट ना मिलने की बातें की जा रही थी, लेकिन आज कांग्रेस हाईकमान द्वारा सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को डेराबस्सी से टिकट देकर सभी की बोलती बंद कर दी गई। टिकट मिलने के बाद सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लो के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई का सिलसिला शुरू हो गया। समस्त डेराबस्सी ने सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों इस बार हल्के से विजेता रहेंगे। इस मौके पर कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद करते हुए सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने उन पर जो भरोसा दिखाया है, वह उस भरोसे पर खरे उतरेंगे और हल्का डेराबस्सी के लोगों द्वारा दी जा रही शुभकामनाओं का भी सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने तहे दिल से धन्यवाद जताते हुए कहा कि वह हलके की जनता के साथ हमेशा खड़े हैं और इस बार जनता कांग्रेस का साथ देते हुए भारी मतों से पूरे पंजाब में कांग्रेस को विजेता बनाएगी । सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों ने भी कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद किया और कहा कि डेराबस्सी हलके की जनता का भरपूर सहयोग सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को मिल रहा है और इस बार सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों काले इतिहास को खत्म कर विजय होंगे और हल्का डेराबस्सी में एक सुनहरा इतिहास शुरू होने जा रहा है। आने वाले पंजाब विधानसभा 2022 के चुनावों को लेकर सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों ने पिता के पक्ष में वोट डालने के लिए हलके की जनता से अपील की।
Good one
जवाब देंहटाएं