बीजेपी के झंडे जलाए जाने पर जीरकपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी रोष, ढकोली थाना प्रभारी को दी शिकायत, चुनाव आयोग से भी मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग


शनाया चौहान : जीरकपुर
कल रात कुछ असामाजिक तत्वों ने भारतीय जनता पार्टी के झंडों को फाड़ कर आग लगा दी। मामला ढकोली क्षेत्र का है और झंडे लगाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की। 
भाजपा प्रत्याशी संजीव खन्ना के कार्यालय से आधिकारिक जानकारी में मामला सामने रखा गया है । बताया गया है कि एक आरोपी जिसका नाम मनदीप सिंह है, उसके द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है और मौके पर वह किसान एकता जिंदाबाद के नारे भी लगा रहा था ।प्रदर्शनकारियों में से किसी एक ने किसान का मुद्दा उठाया और किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए, लेकिन बीजेपी यह मानती है कि किसान ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि मोहाली समेत कई गांवों से किसानों द्वारा बीजेपी को भारी समर्थन मिल रहा है। 
कल रात हुई इस घटना की शिकायत भाजपा ने चुनाव आयोग को दे दी है और जल्दी से जल्दी कार्यवाही की मांग की गुजारिश की है। इस मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि डेराबस्सी प्रत्याशी संजीव खन्ना की बढ़ती लोकप्रियता से अन्य विपक्षी दल घबराए हुए हैं, जिसके चलते इस तरह से ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है और किसानों का नाम बदनाम किया जा रहा है ।इससे पहले 25 जनवरी 2022 को घटी घटना में ऑटो रिक्शा पर लगे भाजपा के बोर्ड भी तोड़ फोड़ दिए गए थे और ऑटो चलाने वाले चालक को मारा पीटा गया था जिससे उसे कुछ चोटें आई हैं। 
भाजपा ने चुनाव आयोग से तत्काल कार्यवाही करने की मांग करते हुए कहा कि कोई ठोस कदम उठाए जाएं। फिलहाल इस मामले की शिकायत ढकोली थाना एसएचओ को भी दे दी गई है और कार्यवाही की मांग की गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान