कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उड़ी विधायक एनके शर्मा की धज्जियां , सबूतों के साथ दस्तावेज किए गए पेश
शनाया चौहान : जीरकपुर
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 का रोमांच भरा सफर शुरू हो चुका है ।इस सफर में सभी राजनीतिक पार्टियां अपना पूरा जोर लगा रही है कि इस बार पंजाब के सिहासन पर उनकी पार्टी का परचम लहराए ।राजनीतिक दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप की झड़ी लग चुकी है ।एक दूसरे के कार्यकाल पर उंगलियां उठाई जा रही है ।अगर बात करें हलका डेराबस्सी की तो डेराबस्सी में भी चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक पार्टियों का आरोपों का सिलसिला शुरू हो चुका है। जिसकी शुरुआत हलका विधायक एनके शर्मा द्वारा की गई। एनके शर्मा लगातार कांग्रेस पर एक के बाद एक आरोप लगाते नजर आ रहे हैं । एनके शर्मा द्वारा कांग्रेस के किए जा रहे विकास कार्यों पर भी बड़े सवाल खड़े किए जा रहे हैं ।एनके शर्मा लगातार कोशिश कर रहे हैं, कि इस बार भी उनकी ही जीत हो, जिसके चलते शर्मा लगातार कांग्रेस को घेरते नजर आ रहे हैं, लेकिन जो कांग्रेस आज तक शर्मा के आरोपों पर चुप्पी साधे बैठी थी, आज कांग्रेस ने एनके शर्मा के आरोपों को जवाब देते हुए और एनके शर्मा के द्वारा किए गए घोटालों को जनता के सामने रखने के लिए जीरकपुर में हल्का विधायक सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों और नगर प्रधान सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में एक प्रेसवार्ता बुलाई । प्रेस वार्ता के दौरान सरदार दीपेंद्र सिंह ने एनके शर्मा के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि एनके शर्मा जिस तरह की घटिया राजनीति और घटिया बयानबाजी पर उतर आए हैं, उससे उनकी घबराहट को महसूस किया जा सकता है । दीपिंदर ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मुद्दों की राजनीति की है। कांग्रेस हमेशा मुद्दों के आधार पर और शहर के विकास को लेकर राजनीति करती है, लेकिन एन के शर्मा मुद्दों से हट कर राजनीति कर रहे हैं। एनके शर्मा के पास चुनावों के लिए कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए बिना वजह के आरोपों को ही मुद्दा बनाने की कोशिश में एन के शर्मा लगे हुए हैं। दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि एनके शर्मा एंड कंपनी लगातार उनके द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में अड़चनें पैदा कर रही है और अकाली दल पूरी गुंडागर्दी पर उतरा हुआ है । उन्होंने आगे कहा कि एनके शर्मा जो आरोप कांग्रेस पर लगा रहे हैं और जिस ईमानदारी की दुहाई एन के शर्मा दे रहे हैं, उनकी ईमानदारी इसी से साबित हो जाती है कि एक पुराने स्कूटर से शुरुआत होकर आज करोड़ों तक पहुंच गई है । एनके शर्मा जनता का ध्यान भटका कर अपनी सस्ती राजनीति कर रहे हैं। कहीं जनता उनसे उनके विकास कार्यों की बात ना पूछ ले, इससे बचने के लिए एन के शर्मा जनता का सारा ध्यान झूठे आरोपों की तरफ घुमा रहे हैं। एक विधायक को अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बतानी चाहिए, लेकिन शर्मा हैं कि बस झूठे आरोप लगाने के ही रह गए हैं और शर्मा की बौखलाहट यहीं खत्म नहीं हो रही, कांग्रेस द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में भी अड़चनें पैदा करके एनके शर्मा खुद को जीताने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि एनके शर्मा के एमएलए की कुर्सी के चारों पाय में दीमग लग चुकी है और यह कुर्सी खोखली हो गई है और कभी भी गिर सकती है, जिसे बचाने के लिए एनके शर्मा इस कुर्सी के खोखले पन को आरोपों से भरने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उनकी यह कुर्सी बची रहे, लेकिन पंजाब की जनता इस बार ना अकाली दल को अपनाएगी, ना ही डेराबस्सी में अकाली दल कहीं नजर आएगा । जिस तरह से पूरे हलके की जनता ने एनके शर्मा को तीनों नगर कौंसिल से बाहर का रास्ता दिखाया है, उसी प्रकार विधानसभा से बाहर का रास्ता एन के शर्मा के लिए जनता तैयार कर चुकी है । एन के शर्मा तीनों नगर कौंसिल में अभी तक जो अपनी हार स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं, आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में अब उन्हें एक और झटके के लिए तैयार हो जाना चाहिए ।आने वाले पंजाब विधानसभा 2022 के चुनाव में एनके शर्मा बुरी तरह हारने वाले हैं । सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने एनके शर्मा के द्वारा किए गए घोटालों के दस्तावेज पेश करते हुए पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एन के शर्मा ईमानदारी की दुहाई दे रहे हैं, लेकिन इन दस्तावेजों में उनकी ईमानदारी साफ नजर आ रही है। कांग्रेस हलका इंचार्ज ने कहा कि एनके शर्मा वह इंसान है, जिन्होंने हर वक्त बेईमानी की है, जिसका सबूत आज उनकी करोड़ों की संपत्ति है । सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों ने आगे कहा कि कांग्रेस मुद्दों से हटकर राजनीति करना नहीं चाहती, लेकिन शर्मा ने झूठे आरोप लगा लगा कर कांग्रेस को मजबूर किया है कि कांग्रेस द्वारा आज उनके काले कारनामों की परतें खोली गई। सरपंच जसपाल के कांग्रेस छोड़ अकाली दल में शामिल होने को लेकर सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस को गद्दारों की जरूरत नहीं है। जंग लगा लोहा घर से बाहर ही सही है । सरपंच जसपाल कांग्रेस में रहकर भी अकाली दल के लिए काम कर रहे थे। ऐसे गद्दारों का जाना कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है, क्योंकि अकाली दल में गद्दारों के लिए जगह है, लेकिन कांग्रेस में गद्दारों के लिए कोई जगह नहीं ।प्रेस वार्ता में सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों ने भी एनके शर्मा पर तीखे प्रहार किए ।उदयवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि तीनों नगर परिषद की हार के बाद एन के शर्मा बुरी तरह से बौखलाए हुए हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह अपनी कुर्सी कैसे बचाएं। इसलिए अब वह बचकानी हरकतें कर रहे हैं । एनके शर्मा इस वक्त सपने में भी सिर्फ कांग्रेस को ही देख रहे हैं। एनके शर्मा द्वारा कांग्रेस के विकास कार्यों में जो बाधाएं डाली जा रही है, वह जनता को नजर आ रही है। उदयवीर सिंह ढिल्लों ने एनके शर्मा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि आरटीआई के माध्यम से एन के शर्मा ढिल्लों परिवार की संपत्ति का ब्यौरा भी निकलवा ले और साथ ही अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी जनता के सामने रख दे तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा । सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस द्वारा कराए जा रहे कामों को लेकर एन के शर्मा कह देते हैं कि कांग्रेस लूट मचा रही है, कांग्रेस विकास कार्यों में पैसा कमा रही है, लेकिन अपने कार्यकाल के द्वारा कराए गए कार्यों की फेहरिस्त शर्मा सामने क्यों नहीं रखते। तब भी शर्मा यही कह देते हैं कि कांग्रेस ने काम नहीं करने दिया । इस वक्त एनके शर्मा स्कूल के छोटे बच्चे की तरह बर्ताव कर रहे हैं, जिसका काम सिर्फ शिकायतें करना रह गया है ना कि अपना होमवर्क करना , लेकिन एनके शर्मा को यह समझ जाना चाहिए कि परीक्षा में शिकायतें कर कर के पास नहीं हुआ जाता। परीक्षा पास करने के लिए होमवर्क करना भी जरूरी है। सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों ने आगे कहा कि ईमानदारी की बात वह कर रहा है जिसके चारों तरफ बेईमानी फैली हुई है और चारों तरफ बेईमान लोग बैठते हैं । अकाली दल में यह एक हास्यपद नजारा देखने को मिलता है। वहीं डेरा बस्सी नगर प्रधान रणजीत रेड्डी ने भी तीखे लफ्जों में एनके शर्मा को चुनौती देते हुए कहा कि एन के शर्मा उनसे खुली बहस कर सकते हैं और एनके शर्मा अपने विकास कार्यों को गिनाए। कांग्रेस ने पिछले 8 महीनों में जो विकास कार्य करवाए हैं, वह कार्य कांग्रेस सारी जनता के बीच बता सकती है, लेकिन क्या एनके शर्मा पिछले 21 सालों का अपना कार्य काल की उपलब्धियां गिरवा सकते हैं । एनके शर्मा जीरकपुर के पहले प्रधान बने थे, उसके बाद दो बार एमएलए रहे, लेकिन आज तक जीरकपुर में ढंग का बस अड्डा तक एनके शर्मा नहीं बनवा पाए । एनके शर्मा सिर्फ अपने निजी विकास तक ही सीमित होकर रह गए। अब कांग्रेस द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो ने शर्मा एंड कंपनी की रातों की नींद हराम कर दी है और जिसकी नींद पूरी नहीं होती वह सारा दिन थका हुआ ही महसूस करते हैं, जो कि एनके शर्मा इस वक्त कर रहे हैं और इस थकावट की वजह से एनके शर्मा को समझ नहीं आ रहा कि क्या बोला जाए और क्या नहीं। जहां-जहां तीनों नगर परिषद कोई विकास कार्य करवाती है वहां वहां एनके शर्मा द्वारा अपने गुंडे भेजकर उन कार्यों को रुकवाया जाता है। रंजीत रेड्डी ने कहा कि जिस तरह एन के शर्मा कैलेंडर बांटते नजर आ रहे हैं, बहुत जल्द इसी कैलेंडर में वह सिर्फ 1 तारीख बनकर रह जाएंगे। एक सवाल का जवाब देते हुए रंजीत रेड्डी ने कहा कि अगर पीछे मुड़कर देखा जाए तो जनता को समझ आ जाएगा कि कल क्या था और आज क्या है । आज के एमएलए कल किस तरह का जीवन व्यतीत करते थे और आज उनका जीवन क्या है ।
डेराबस्सी कांग्रेस ने आज साफ तौर पर कहा की पंजाब की जनता द्वारा कांग्रेस का ही परचम लहराया जाएगा और पंजाब के सिहासन पर कांग्रेस को ही विराजमान किया जाएगा। साथ ही साथ डेराबस्सी में भी अब काला इतिहास बदलेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें