विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, एग्जिट पोल पर रहेगी पाबंदी
शनाया चौहान : जीरकपुर
देश के 5 राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों द्वारा प्रचार प्रसार तेजी से चल रहा है। ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आई है कि विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने एक बड़ा फैसला लिया है।
चुनावी हवा किस और है इसका अंदाजा लगाने के लिए अक्सर ओपिनियन पोल बनाए जाते हैं, लेकिन केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है कि 10 फरवरी सुबह 7:00 बजे से लेकर 7 मार्च शाम 6:30 बजे तक किसी भी तरह का ओपिनियन पोल नहीं बनाया जाएगा।
पंजाब से लेकर उत्तराखंड, यूपी, गोवा और मणिपुर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए ओपिनियन पोल बनाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है । चुनाव खत्म होने से 48 घंटे पहले तक प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा किसी भी तरह के एग्जिट पोल प्रकाशित करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।
किसी भी तरह से हुकुम को नजरअंदाज करने वाले व्यक्ति को 2 साल की कैद या जुर्माना या फिर दोनों हो सकता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें