रूपिंदर कौर ढिल्लों ने लोहगढ़ में मांगे पति के पक्ष में वोट घर पर भी हल्के के विकास की ही बातें करते हैं दीपिंदर ढिल्लों: रुपिंदर कौर ढिल्लों
शनाया चौहान: जीरकपुर
सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों की पत्नी रूपिंदर कौर ढिल्लों लगातार पति के पक्ष में वोट मांगती नजर आ रही हैं। रुपिंदर कौर ढिल्लों लगातार जीरकपुर के इलाकों का दौरा कर रही हैं और आज इस दौरे के दौरान उन्होंने लोहगढ़ में सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों के पक्ष में वोट मांगे। एक इंसान को उसकी पत्नी से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता, एक इंसान की सारी सच्चाई उसकी पत्नी के सामने होती है। सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लो की पत्नी रूपिंदर कौर ढिल्लों ने आज बताया कि सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों हल्के को परिवार से पहले और ज्यादा मानते हैं । सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों घर पर भी लगातार हलके के विकास की बातें करते हैं और दीपिंदर ढिल्लों हलके को लेकर हमेशा उत्साहित और हलके को लेकर चिंतित भी रहते हैं । वह लगातार कोशिश करते हैं कि वह हलके के लिए अच्छे से अच्छा काम कर सके। रूपिंदर कौर ढिल्लों ने हल्का वासियों से अपील की, कि इस बार हलके को चमकाए। सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को ही वोट दें, ताकि आज तक हलका जिन परेशानियों से गुजरता रहा है, उन परेशानियों से निजात मिल सके। रूपिंदर कौर ढिल्लों ने पूरी आशा जताई कि इस बार हलका काले इतिहास को खत्म करके एक सुनहरे भविष्य को जन्म देगा और सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को हलका डेराबस्सी से भारी मतों से जीत हासिल होगी और पंजाब में भी कांग्रेस की ही सरकार बनेगी ।विरोधियों के आरोपों का जवाब देते हुए रूपिंदर कौर ढिल्लों ने कहा कि विरोधियों के पास कोई मुद्दा ही नहीं रह गया और विरोधियों की नींद उड़ी हुई है कि कहीं सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों अगर जीत गए तो विरोधियों के नापाक काले चिट्ठे सामने आ जाएंगे । जिसके चलते लगातार कोशिश की जा रही है कि सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को हलके के सामने झूठे आरोपों में फंसा कर हराया जाए, लेकिन हलके की जनता सच और झूठ में फर्क करना जानती है। हलके की जनता को पता है कि पिछले 10 सालों में कितना विकास हुआ है और कितना निजी विकास हुआ है और जनता इस बात को नजरअंदाज नहीं करेगी। इस मौके पर एडवोकेट दिग्विजय सिंह दलाल और गुरचरण चन्नी भी रुपिंदर कौर ढिल्लों के साथ सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लो के पक्ष में वोट मांगते नजर आए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें