भबात यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से कराई जाएंगी स्पोर्ट्स एक्टिविटी
शनाया चौहान: जीरकपुर भबात यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब के मेंबर सिकंदर अली ने बताया कि 10 अप्रैल को प्रभात गांव में छोटे बच्चों की स्पोर्ट्स एक्टिविटी करवाई जा रही है, जिससे आने वाली पीढ़ी खेलों के प्रति उत्साहित रहे और नशे जैसी गलत चीजों की तरफ उनका ध्यान ना जाए । सिकंदर अली ने कहा कि गेम खेलने से जहां शारीरिक रूप से मजबूती मिलती है वही गलत कामों की तरफ जाने का ख्याल भी नहीं आता। उन्होंने कहा कि 10 से 13 साल और 14 से 16 साल तक के बच्चे इसमें भाग ले सकते हैं। सिकंदर अली ने बताया कि स्पोर्ट्स एक्टिविटी में 100 मीटर की रेस, लंबी छलांग, नींबू रेस, टिंग टिंग रेस, बुजुर्गों की रेस, रस्सा खींचना, साइकिलिंग, म्यूजिकल चेयर आदि खेल खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जीतने वाले को प्रथम पुरस्कार के तौर पर डिनर सेट, द्वितीय पुरस्कार स्कूल बैग और तृतीय पुरस्कार लंचबॉक्स दिया जाएगा ।स्पोर्ट्स क्लब के मेंबर सिकंदर अली, निर्मल सैनी, हिमांशु जैन, विशाल सैनी, अमरिंदर टीवाना, विनोद वर्मा, अमनदीप सिंह, मोंटी और राजू द्वारा यह स्पोर्ट्स एक्टिविटी करवाई जा रही है।