दुष्यंत चौटाला को सम्मानित करने के लिए किया जाएगा रैली का आयोजन

22 मार्च को  शाम 4:00 बजे कालका पिंजोर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने माननीय उपमुख्यमंत्री हरियाणा श्री दुष्यंत चौटाला को सम्मानित करने के लिए एक रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस सिलसिले में आज जैन भवन सेक्टर 15 के साथ लगते पार्क में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जननायक जनता पार्टी  जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग ने शिरकत की और उन्होंने  उपस्थित लोगों को रैली में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया तथा साथ ही पार्टी की सदस्यता अभियान से जुड़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा मेंबर बनने का आह्वान  किया।  इस मौके पर पार्षद सुशील गर्ग, प्रदेश सचिव रामफल यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक केसी भारद्वाज , जिला सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक  कैप्टन धर्मवीर सिंह, प्रदेश सचिव आजाद सिंह,  बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ महासचिव हुकुमचंद, महासचिव  एडवोकेट विवेक सांगा, प्रदेश महासचिव कर्मवीर बेदी,  बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ हलका प्रधान कर्म सिंह चहल, जिला महासचिव जसबीर जस्सी, ओ पी सिंगला के इलावा चौधरी राजबीर सिंह, सुरेश कुमार, एचसी गेरा, राजेंद्र मेहरा, टेकचंद नैन, धर्मपाल शर्मा , रामधारी, राकेश गुप्ता, बलराम के इलावा अन्य वरिष्ठ नागरिक सभा में उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान