पंजाब में आप की सरकार बनने पर जैक ने बांटे पांच मन लड्डू


जीरकपुर। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के सत्ता में आने पर जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन ने जीरकपुर में पांच मन लड्डू बांटे। जैक प्रधान सुखदेव चौधरी ने कहा कि पंजाब के भ्रष्ट सिस्टम का खात्मा करने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार बननी जरूरी थी। पिछले पांच साल के दौरान कांग्रेस ने जीरकपुर व डेराबस्सी समेत पूरे पंजाब में भ्रष्ट सिस्टम को मजबूत करते हुए पंजाब को दांव पर लगा दिया था। इस भ्रष्ट सिस्टम को खत्म करने के लिए पंजाब के लोगों ने बदलाव के नाम पर वोट डाले हैं। जैक प्रधान ने कहा कि पंजाब में नई सरकार बनने के बाद लोगों को उम्मीद जगी है कि सरकारी दफ्तरों में फैला भ्रष्टाचार खत्म होगा। जैक प्रधान ने कहा कि नई सरकार के गठन में कई दिग्गजों के धाराशाही होने से साफ हो गया है कि पंजाब के लोग वर्षों पुरानी गंदी राजनीति से तंग आ चुके थे। इसलिए नए चेहरों को मौका दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान