रायपुररानी के दर्जनो गांवो में जेजेपी ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता भाग सिंह दमदमा ने ग्रामीणो को कालका में उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला के 22 मार्च के शिलान्यास कार्यक्रम का न्यौता दिया ,22 मार्च को उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला करेंगे पिंजौर कालका रोड का शिलान्यास :- भाग सिंह दमदमा



   शनाया चौहान:  रायपुररानी/पंचकूला         
गांव टाबर,खेती,समलेहडी, रामपुर,मुनादनगर, भूड,देबड कंबाला,गढी कोटाहा सहित दर्जनो गांवो  मे भाग सिंह दमदमा का जोरदार स्वागत किया गया।भाग सिंह दमदमा ने लोगो का आभार व्यक्त किया तथा विकास कार्य करवाने का वायदा किया तथा कहा कि 22  मार्च को उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला कालका में पिंजौर मल्हाह चौक से कालका शहर से होते हुए माता कालका मंदिर से परवाणू बेरियर तक मैन रोड का शिलान्यास करेंगे ।  जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ग्रामीण भाग सिंह दमदमा ने कहा माननीय उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कालका में आकर सड़क के कार्य का शिलान्यास करेंगे।उन्होंने बताया कि सड़क बनाने के लिए विभाग की ओर से 12 महीने का समय सड़क बनाने के लिए दिया गया है लेकिन जल्द से जल्द सड़क तैयार कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए जननायक जनता पार्टी का हर एक सदस्य व शहर वासी कॉन्ट्रेक्टर का पूरा सहयोग करेगा।  कालका से पिंजौर जा रही सड़क का निर्माण 15 करोड़ से ज्यादा की लागत से किया जाएगा। इस सड़क पर जहां पर ड्रेनेज की जरूरत होगी वहां पर नाले भी बनाए जाएंगे,वहीं जहां पर दलदल के चलते दिक्कत आती है उस जगह पर सीमेंटेड सड़क बनाई जाएगी।उन्होंने कहा कि जहां पर नाला नहीं बना हुआ है वहां पर दो फुट गहरा व दो फुट चौड़ा नाला बनाया जायेगा। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से लेकर रेलवे पुल तक फुटपाथ भी बनाया जाएगा।
इस अवसर पर जेजेपी ब्लॉक प्रधान कपिल अग्रवाल, वरिष्ठ जेजेपी नेता श्यामलाल अग्रवाल, पंचकूला जिला प्रभारी सतविंदर राणा, किसान सैल प्रधान बलकार ठरवा, जेजेपी जिला उपप्रधान अशवनी सिंगला
मास्टर धर्मपाल, तरसेम सैणी,बलजीत सिंह सैणी,रामपाल बडौना , महेन्द्र सिंह सैणी सहित सैकड़ो लोगो ने आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान