दुष्यन्त चौटाला के दमदार नेतृत्व में जजपा प्रदेश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पार्टी बनी : ओपी सिहाग
शनाया चौहान पंचकूला, 25 मार्च : कोरोना तथा किसान आन्दोलन खत्म होने के साथ ही प्रदेश में अन्य गतिविधियों के अलावा राजनीतिक पार्टियों के नेता भी मैदान में उतर गए हैं। परन्तु जिस तेजी , ऊंचे मनोबल व पूरे भरोसे से जजपा ने प्रदेश के हर कोने में ताबड़तोड़ तरीके से आमजन के बीच एंट्री मारी है तथा आम जनता ने भी जजपा नेताओं का बाहें फैलाकर स्वागत किया है , उससे प्रदेश के राजनीतिक पंडित हैरान हैं । जजपा के नेताओं चाहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजयसिंह चौटाला हो चाहे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व युवा आइकॉन दुष्यन्त चौटाला हो या पार्टी के मंत्रीगण, विधायक हो या प्रदेश के युवा प्रधानमहासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला हो ,ये सभी नेता प्रदेश के भिन्न भिन्न क्षेत्रों में आवाम के बीच जा रहे हैं तथा उनको मिल रहे जबरदस्त जनसमर्थन से विरोधियों की नींद हराम हो गई है।
जजपा पंचकूला के शहरी जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग का मानना है कि प्रदेश की जनता अब लुभावने नारे देने वाले या जात पात , धर्म व क्षेत्रवाद की राजनीति करने वाले नेताओं से तंग आ चुकी है ।अब आमजन ठोस व धरातल पर काम करने वाले , दूरदर्शी एवं विकास की सोच रखने वाले नेता को पसंद करने लगी है। आज के दिन दुष्यन्त चौटाला ही प्रदेश में ऐसे एकमात्र नेता हैं जिन पर लोग भरोसा करने में हिचकिचाते नहीं है।
किसान आंदोलन के दौरान उनके खिलाफ एक साजिश के तहत अनाप शनाप आरोप लगे परन्तु ज्यों ही आंदोलन खत्म हुआ तथा जजपा नेता मैदान में उतरे सारा विरोध समाप्त हो गया,लोगो ने युवा नेता दुष्यन्त के प्रति अपना पूरा प्यार,समर्थन व भरोसा दिखाया ।
जजपा जिलाध्यक्ष सिहाग ने कहा कि हाल ही में जजपा की कालका जैसे पहाड़ी क्षेत्र में अभूतपूर्व सभा हुई जिसमें युवा नेता व उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त के प्रति भीड़ का जोश देखते ही बनता था । पंचकूला जिले में इस कामयाब जनसभा ने दिखा दिया की जजपा अब पंचकूला जिले में बढ़ी फ़ोर्स है ,उसको आम जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है।
पार्टी सुप्रीमो डॉ अजय सिंह चौटाला की कुछ दिनों पहले फरीदाबाद में हुई जबरदस्त जनसभा ने फरीदाबाद जिले के राजनीति के सारे समीकरण ही बदल दिए। प्रदेश में चाहे भिवानी जिले की बात हो या पलवल जिले की और तो और गुरुग्राम जिले में पार्टी दिनरात उन्नति कर रही है। सिरसा ,हिसार या झज्जर व अन्य जिलों में पार्टी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इसी तरह 23 मार्च को शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला द्वारा अपने हल्के उचाना में जो मैराथन कराई, उसमें हल्के व आसपास क्षेत्र के हजारों युवाओं ने जबरदस्त जोश व जुनून से भाग लिया तथा पूरा उचाना दुष्यन्तमयी हो गया। जजपा के इस प्रोग्राम ने यह दिखा दिया कि अपने हल्के में व प्रदेश में दुष्यन्त की लोकप्रियता पहले से बढ़ी है।
पंचकूला जजपा शहरी जिलाध्यक्ष ने कहा कि दुष्यन्त चौटाला की कार्यशैली ,उनके आम लोगों के प्रति व्यवहार ,राजनीतिक सूझबूझ , विकासशील सोच , अथक परिश्रम करने की अपार शक्ति ,सबके प्रति सम्मान की भावना ,हर क्षेत्र व जाति के प्रति एक समान नजरिया, उनको हरियाणा के बाकी के नेताओ से अलग दर्जा दिलाती है। वो आज हरियाणा के शहरों व गांवो में सबसे पसंदीदा नेता हैं ,जिसका जजपा को आने वाले दिनों में बहुत ज्यादा फायदा होगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें