जजपा पंचकूला ने नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव शीघ्र करवाने बारे मेयर नगर निगम को सौंपा ज्ञापन । दोनो पद सवैधानिक हैं। इनका कार्यकाल 5 वर्ष का होता है ,एक वर्ष बीत गया फिर चुनाव किस मजबूरी में नही करवाये जा रहें हैं यह बताए प्रशासन : ओ पी सिहाग
पंचकूला, 29 मार्च :
जजपा का एक प्रतिनिधिमंडल जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग के नेतृत्व में महापौर नगर निगम पंचकूला से मिला और उनको पार्टी की तरफ से बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दों बारे ज्ञापन सौंपा। ओ पी सिहाग ने मेयर कुलभूषण गोयल को बताया कि नगर निगम पंचकूला के चुनाव जो सवा साल पहले हुए थे तथा राज्य निवार्चन आयोग द्वारा 3 जनवरी 2021 को चुने हुए वार्ड मेंबर्स बारे नोटिफिकेशन जारी कर दी थी ।उन्होंने कहा कि हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार चुने हुए मेंबर्स की नोटिफिकेशन होने उपरांत 60 दिनों के अंदर वरिष्ठ उपमहापौर व उपमहापौर के चुनाव करवाने होते हैं तथा हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 में इस बात का भी स्पस्ट उल्लेख है कि इन दोनों पदों का कार्यकाल भी 5 साल का होगा जैसा मेयर का होता है। जजपा जिला अध्यक्ष जो कि पार्टी की तरफ से ज्ञापन देते हुए महापौर के समक्ष अपनी बात रख रहे थे ने कहा कि नियमानुसार इन दोनों पदों का चुनाव 4 मार्च 2021 तक हो जाना चाहिए था। परन्तु एक साल से ज्यादा का समय निकल गया है लेकिन अभी तक भी वरिष्ठ उपमहापौर व उपमहापौर के चुनाव कराने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं । सिहाग ने मेयर नगर निगम से बातचीत करते हुए कहा कि किस बात का इंतजार किया जा रहा है ? क्यों दोनो सवैधानिक पद रिक्त है? इसके लिए कौन जिम्मेदार है ?
उन्होंने कहा कि जजपा पंचकूला आपसे मांग करती है कि आप अपने पद के प्रभाव का प्रयोग करके प्रशासनिक अधिकारियो को ये हिदायत दे कि वो इन दोनों पदों के चुनाव शीघ्र अति शीघ्र करवाये।
जजपा द्वारा जो ज्ञापन मेयर नगर निगम को सौंप गया उसमें पार्टी द्वारा दूसरे महत्वपूर्ण मुद्दे भी उठाये गए । इन मुद्दों का जिक्र करते हुए जजपा जिला प्रधान ने महापौर से आग्रह किया कि सेक्टर वाइज जितने भी कम्युनिटी सेंटर नगरनिगम के अधीन है उनमें जो कमेटियां पहले बनाई थी उनमें जजपा के सदस्य एवं उस क्षेत्र के गणमान्य लोगो को भी शामिल किया जाए।
इस अवसर पर ओपी सिहाग व अन्य साथ आये जजपा नेताओं ने महापौर से मांग की कि नगर निगम क्षेत्र में जो लोग घर घर से कूड़ा इकट्ठा करने के काम मे वर्षों से लगे हुए हैं उनके हितों का पूरा ध्यान रखा जाए । उनके हितों पर कोई आंच आई तो जजपा उनके साथ खड़ी मिलेगी।
ज्ञापन सौंपते हुए जजपा जिला शहरी अध्यक्ष ने महापौर से आग्रह किया कि शहर में जो लोग रेहड़ी फड़ी लगाकर अपना गुजरबसर कर रहें उनको जब तक वेंडिंग जोन नही बन जाते तब तक हर सेक्टर में जहां ट्रैफिक में कोई बाधा न आये वहा पर अस्थायी रूप से अपना कार्य जारी रखने के लिए उनको जगह दी जाए।
जजपा जिला प्रधान ओपी सिहाग ,वार्ड नम्बर 14 के पार्षद सुशील गर्ग व वार्ड नम्बर 9 के पार्षद राजेश निषाद ने महापौर को याद दिलाया कि पिछले कुछ महीनों पहले वार्ड 14 सेक्टर 20 व वार्ड 9 सैक्टर 14 की मार्किट में जो पैड पार्किंग लागू की थी उसका हमारी पार्टी व वहां के स्थानिए लोगों ने जबरदस्त विरोध किया था। अब नगर निगम ने अपनी गलती सुधारते हुए उसको लगभग खत्म कर दिया है ,इसके लिए जजपा आपका धन्यवाद करती है।
जजपा के प्रतिनिधि मंडल में शामिल सभी पदाधिकारियो ने एक सुर में कहा कि शहर में धरातल पर सफाई व्यवस्था की हालत ठीक नही है। उन्होंने कहा कि नगरनिगम में डस्टबिन की भारी कमी है । नए डस्टबिन तुरंत मंगवाए जाए।
जजपा नेताओं से ज्ञापन लेने उपरांत महापौर कुलभूषण गोयल ने जजपा जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग व प्रतिनिधिमंडल में शामिल दूसरे प्रतिनिधियों को विश्वाश दिलाया कि उनके द्वारा रखे गए सभी मुद्दे उनकी राय में बिल्कुल ठीक है। वो जल्दी से जल्दी वरिष्ठ उपमहापौर व उपमहापौर के चुनाव कराने बारे अधिकारियो व उच्च स्तर पर विचार विमर्श करेंगे तथा शीघ्र चुनाव कराने का भरसक प्रयास करेंगे। इसी प्रकार उन्होंने अन्य मुद्दों बारे शीघ्र ठोस कार्यवाही करने बारे आश्वासन दिया।
पार्टी के जिला प्रवक्ता जोरा सिंह ने बताया कि इस अवसर पर जजपा के वार्ड नम्बर 14 के पार्षद सुशील गर्ग , वॉर्ड नम्बर 9 के पार्षद राजेश निषाद ,मनोनीत पार्षद अरविंद जाखड़ ,जजपा नेता के सी भारद्वाज ,महेंदर सांगवान ,जसबीर जस्सी , धर्मपाल सांगवान , घर घर से कूड़ा एकत्रित करने वाले लोगो की यूनियन के प्रधान मिठू ,राजेश कुमार ,जजपा मजदूर कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रधान महासचिव सुरेश पाठक ,जिला सयोजक राकेश शर्मा ,सरदार मंजीत सिंह आदि जजपा नेता प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें