जीरकपुर में पावरकॉम की गलती से हजारों उपभोक्ता परेशान,ऑनलाइन बिल देखकर छूट रहे पसीने, जैक ने अधिकारियों के समक्ष उठाया मुद्दा तो स्वीकारी गलती


 शनाया चौहान:  जीरकपुर। जीरकपुर में पावरकॉम की गलती के कारण हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक तरफ पंजाब सरकार राज्य में बिजली मुफ्त करने की तैयारी में है वहीं जीरकपुर में बगैर इस्तेमाल किए उपभोक्ताओं को भारी-भरकम बिल आ गए हैं। जिससे वह परेशान हो रहे हैं।
क्षेत्र वासियों की इस समस्या के समाधान हेतु जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव चौधरी तथा अन्य सदस्यों ने आज पावरकॉम के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने गलती को स्वीकारते हुए उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिलों की अदायगी नहीं किए जाने की अपील की है।
जैक प्रधान सुखदेव चौधरी ने कहा बताया कि जीरकपुर में रहने वाले ज्यादातर उपभोक्ताओं द्वारा बिजली के बिलों की ऑनलाइन अदायगी की जाती है। उपभोक्ताओं ने इस बार जब बिल देखा तो उनके होश उड़ गए। यहां के फ्लैटों में रहने वाले कई लोगों को तो एक-एक लाख तक के बिल आ गए हैं। उन्होंने बताया कि बालीवुड हाइट्स टू में रहने वाले करीब ढाई सौ लोगों को ईमेल या एसएमएस के माध्यम से जो बिल मिले वह सामान्य के मुकाबले तीन से चार गुणा अधिक राशि के थे। यह स्थिति बालीवुड हाइट्स की ही नहीं बल्कि यहां पीरमुछल्ला, ढकौली आदि समेत पूरे इलाके की है।
पॉवरकॉम द्वारा इस बार बिना रीडिंग के बिल भेज दिए हैं। ज्यादातर घरों में अभी एसी का इस्तेमाल भी शुरू नहीं हुआ है। इसके बावजूद उन्हें पचास-पचास हजार रुपये बिल भेज दिया गया है। चौधरी ने बताया कि जैक के पास भारी संख्या में शिकायतें पहुंचने के बाद आज जब पॉवरकॉम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस बारे में बात की गई तो उन्होंने जांच करवाई। जिसमें पता चला कि कंप्यूटर से बने बिलों में भारी गड़बडिय़ां हैं। जैक द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद पॉवरकॉम अधिकारियों ने आज अपने उपभोक्ताओं को अपील की है कि वह एन कोड वाले बिलों को गंभीरता से न लें। बहुत जल्द उन्हें ओ कोड वाले बिल भेजे जाएंगे। जिसमें उनकी खप्त का उल्लेख होगा और वह वास्तविक खप्त के आधार पर बनाए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान