एक साल पहली घोषणा लागू नही होने पर विधायक को सौंपा ज्ञापन-चौकीदारों ने विधानसभा में उठाने का किया अनुरोध
शनाया चौहान: रायपुर रानी
हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा रायपुररानी व मोरनी ब्लॉक के चौकीदारों ने अपनी मांगों को लेकर रविवार को कालका विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक प्रदीप चौधरी को अपनी मांगों से संबंधित एक मांगपत्र सौंपा। जिसमें ईएसआई और पीएफ के दायरे में लाने की सरकार ने एक साल पहले घोषणा की थी। लेकिन आज तक इसे लागू नही किया। जिसके कारण चौंकीदारों को इसका लाभ नही मिल पा रहा है। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान पिरदीया, जिला सचिव बलकार हरयोली, खजांची अविनाश, गफूर मोहम्मद, गुरनाम टोडा, रामरत्न इत्यादि लोग मौजूद थे।
प्रदीप चौधरी ने आश्वासन दिलाया कि उन्हें विधानसभा में जैसे ही बोलने का अवसर मिलेगा। वह चौकीदारों की इस प्रमुख समस्या को विधानसभा में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि आज कई गंभीर समस्याओं से लोग त्रस्त हैं। ऐसे में सरकार केवल अधूरी घोषणाएं न करके पूरी तैयारी के साथ घोषणा लेकर आए, ताकि लोगों को इन घोषणाओं का लाभ मिल सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें