डोर टू डोर गार्बेज उठाने वाले लोगों की यूनियन के साथ आयुक्त नगर निगम से मिले जजपा शहरी जिलाध्यक्ष ओ पी सिहाग ,सौंपा ज्ञापन
शनाया चौहान: पंचकूला ,14 मार्च : जजपा के शहरी जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग पंचकूला शहर में डोर टू डोर गार्बेज इकठ्ठा करने वाले लोगो की यूनियन के साथ आयुक्त नगर निगम धर्मबीर सिंह से नगर निगम कार्यलय में मिले तथा उनको इनकी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा। जजपा शहरी जिला अध्यक्ष ने आयुक्त नगर निगम को बताया कि ये पंचकूला की स्लम बस्तियों राजीव कालोनी ,इंद्रा कालोनी व अन्य बस्तियों में रहने वाले बहुत ही गरीब लोग हैं तथा शहर के विभिन्न सेक्टरों में घर घर से कूड़ा करकट इकठ्ठा करके अपना जीवनयापन करते हैं। सिहाग ने उनको बताया कि इस वक़्त पंचकूला में 400 के आसपास परिवार इस धंधे में पिछले 25-30 सालों से लगे हुए हैं ।जहां ये गरीब लोग सारा दिन गन्दगी में हाथ मारकर अपने परिवार का पालनपोषण कर रहे हैं वहीं शहर को साफ स्वच्छ रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।
जजपा जिलाध्यक्ष ने उनको यह बताते हुए शंका जाहिर की कि कही जिस ठेकेदार को घर घर से कूड़ा करकट इकठ्ठा करके डंपिंग साइट पर डालने का करोड़ों रुपये का काम अलॉट हुआ है, वह कहीं पहले से यह कार्य कर रहे सैंकड़ो लोगो को हटा न दे। जजपा शहरी जिलाध्यक्ष ने उनसे मांग की है कि इन गरीब आदमियो के हितों के ऊपर प्राइवेट ठेकेदार को कार्य देने से कोई आंच नही आनी चाहिए। इनके हितों की पूरी सुरक्षा की जानी चाहिए। सिहाग ने कहा कि अगर इन गरीब आदमियो के हितों की किसी भी स्तर पर अनदेखी हुई तो जजपा इनके साथ खड़ी मिलेगी तथा हर स्तर पर इनके साथ मिलकर लड़ाई लड़ेगी।
आयुक्त नगरनिगम धर्मबीर सिंह ने जजपा जिलाध्यक्ष व साथ आये यूनियन के लोगों को विश्वास दिलाया कि किसी भी गरीब की अनदेखी नही होने दी जाएगी । इस अवसर पर जजपा के वरिष्ट नेता के सी भारद्वाज ,जिला जजपा सचिव जसबीर जस्सी ,यूनियन के प्रधान मिठू ,सतपाल ,सुरिन्दर,दिपु ,अमित कुमार तथा यूनियन के अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें