*बजरंग दल चंडीगढ़ ने किया संगठन का विस्तार*



चंडीगढ़ (मनोज शर्मा) बजरंग दल चंडीगढ़ महाराणा प्रताप प्रखंड की एक बैठक खेड़ा मंदिर इंदिरा कॉलोनी मनीमाजरा मे बजरंग दल संयोजक नरेंद्र बंसल की अध्यक्षता में हुई ।
राकेश उप्पल ने बताया की इस बैठक में बजरंग दल से नए जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन की विस्तृत जानकारी एवं आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इसी बैठक में संगठन का विस्तार किया गया ।
जितेंद्र रावत ने बताया की जिसमें मुख्य रुप से महाराणा प्रताप प्रखंड में ऋषभ को बजरंग दल संयोजक, गिरीश चौहान सह संयोजक , हर्ष मिलन प्रमुख और दीपक को विद्यार्थी प्रमुख के दायित्व सौंपे गए ।
बैठक में उपस्थित राकेश उप्पल , रवि वर्मा, विकास रतूड़ी, जितेंद्र रावत, विपिन, अभीशेक, अशोक जोशी,गिरीश चौहान, हर्ष,दीपक इत्यादि सभी ने ओम का उच्चारण कर अपनी सहमति दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंडीगढ़ सेक्टर 8 डीएवी पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने प्रस्तुत किया ‘रामायण दर्शन’, रामलीला के जरिए दिया सत्य और धर्म का संदेश

चंडीगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका: ब्लॉक अध्यक्ष और जिला सचिव समेत सैकड़ों समर्थक AAP में शामिल

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान