माता मनसा देवी मंदिर में हवन यज्ञ करके डॉ अजय चौटाला की स्वस्थ व दीर्घ आयु की कामना की ।पंचकूला में केक काटकर मनाया जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन ।
शनाया चौहान :13 मार्च , पंचकूला: जजपा पंचकूला द्वारा शहरी जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग के नेतृत्व में पार्टी के हरदिल अजीज लोकप्रिय नेता व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन पंचकूला हल्के में बड़े हर्षोल्लास व सामाजिक सारोकार के साथ मनाया गया। जजपा पंचकूला के कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले डॉ साहब की स्वस्थ व दीर्घ आयु के लिए माता मनसा देवी मंदिर में हवन यज्ञ किया व महामाई का आशीर्वाद लिया ,उसके बाद मनसा देवी मार्किट में सफ़ाई अभियान चलाया तथा उनके जन्मदिन पर केक काटा गया । मनसा देवी मार्किट में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर स्थानिए नेता भीम गौड़ द्वारा आयोजित प्रोग्राम में सदस्यता अभियान चलाया । पार्टी के निर्णय अनुसार जजपा प्रदेश में साढे चार लाख साधारण सदस्य बनाएगी ।पंचकूला हल्के में पार्टी पांच हजार सदस्य बनायेगी। सिहाग ने बताया कि सदस्यता अभियान 13 मार्च से शुरू होकर 14 अप्रैल तक चलेगा ।
इसके बाद जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी जजपा कार्यकर्ताओं ने गोशाला में जाकर गोमाताओ को हरा चारा खिलाया तथा सेक्टर 15 पंचकूला रेडक्रोस भवन में जाकर बेसहारा बुजर्गों से डॉ अजयसिंह की दीर्घायु के लिए उनका आशीर्वाद लिया तथा वहा फल वितरित किये ।
सिहाग ने बताया कि राजीव कालोनी में जजपा के स्थानिए नेताओं द्वारा उनके जन्मदिन के मौके पर मनसा देवी भंडारा सभा के सहयोग से भंडारा लगाया गया तथा जसबीर जस्सी ,कर्मबीर बेदी व कविता बिड़लान व अन्य कार्यकर्ता साथियो द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर केक भी काटा व उनकी दीर्घायु की कामना की।
पंचकूला में डॉ अजय सिंह के जन्मदिन पर जजपा पंचकूला द्वारा आयोजित कार्यक्रमो में जहाँ सामाजिक कार्य किये गए वही पार्टी नेताओं ने नशामुक्ति बारे भी भविष्य में पूरी सक्रियता से अभियान चलाने बारे संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक व पंचकूला हल्का के सदस्यता अभियान के प्रभारी सतेंद्र राणा ,जिला पंचकूला के सदस्यता प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव सुरजीत सोंडा ,पार्टी के मीडिया प्रभारी दीप कमल सहारण , डॉ आर आर मलिक , वरिष्ठ नेता दिलबाग नैन ,वरिष्ठ नेता के सी भारद्वाज ,राजेश निषाद पार्षद , पार्टी प्रवक्ता रिम्पल सोही, अरविंद जाखड़ पार्षद ,नरेंद्र जैन ,हबन्स सिंगला, संदीप राणा , सुदेश पंवार ,महेंदर सिहाग ,भीम गोड ,जसबीर जस्सी , अशोक मलिक , राजेश भारद्वाज ,अशोक बल्हारा , कर्मबीर वेदी ,रामफल यादव ,करम सिंह चहल, जितेंदर संधू ,दीपक मोगीनन्द ,मुनीश ,कैप्टन धर्मबीर , विपिन शर्मा ,महेंदर सांगवान , सचिन सिहाग ,सुरिन्दर चड्ढा, सतीश बजाज ,ऋषि राणा के अतिरिक्त काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें