जीरकपुर में बिल्डर ने सैकड़ों लोगों से किया फर्जीवाड़ा,,,ब्लू रिज सोसायटी के बिल्डर ने काम बीच में ही छोड़ा,घर का सपना देख रहे लोगों को धक्का,,,,जैक ने उठाया मुद्दा, कानूनी लड़ाई में देंगे पीडि़तों का साथ
शनाया चौहान :जीरकपुर। जीरकपुर में एक और बिल्डर ने सैकड़ों लोगों के अरमान पर पानी फेर दिया। यहां की ब्लू रिज सोसायटी के बिल्डर ने काम बीच में ही छोड़ दिया है। जिसके चलते लोगों सपने ढेर होते दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ लोगों को पोजैशन की बात कही जा रही है दूसरी तरफ निर्माण कार्य बीच में छोडऩे के पीछे कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है।
पीडि़त लोगों ने आज इस बारे में जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखदेव चौधरी व अन्य प्रतिनिधियों को अपनी समस्या बताई। जिसके बाद जैक अध्यक्ष के नेतृत्व में पीडि़तों ने मैक्सिस ग्रुप के कार्यालय के बाहर धरना दिया।
पीडि़त अरूण अनंत, मनीष कंबोज, कपिल देव, अमरनाथ दुबे, अंकित गोयल, नेहा गोयल, जिम्मी सैनी, राहुल शर्मा, नरेश सिंगला, नरेंद्र सिंह ने बताया कि ढकौली में ब्लू रिज एक्सटेंशन नाम से एक कालोनी बन रही है। जिसे कुछ समय पहले विजिलेंस द्वारा अवैध घोषित कर दिया गया। इसके बावजूद बिल्डर ने सबकुछ सामान्य होने की बात कहक यहां निर्माण जारी रखा। इस कालोनी में जिस बिल्डर ने फ्लैट बनाए हैं वह जीरकपुर में अक्सर अवैध कालोनियां बसा रहा है। इस मामले में यहां की पूर्व पार्षद के पति भी लिप्त हैं।
उन्होंने बताया कि बिल्डर द्वारा जो सुविधाएं कही गई थी उसमें से कुछ भी नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस सोसायटी में कई पार्टनर हैं। बात करने पर वह एक-दूसरे को जिम्मेदार बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं। पीडि़तों ने कहा कि यहां पीने वाले पानी की व्यवस्था सही नहीं है। बोरवैल सही नहीं है। बार-बार कहने पर भी कालोनाइजर ने ठीक नहीं करवाया तो यहां रहने वाले लोगों ने अपनी जेब से इसे ठीक करवाया है। मेन पाइपलाइन भी जगह-जगह से लीक हो रही है।
जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव चौधरी ने कहा कि जैक द्वारा पीडि़तों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिल्डर ने कल सुबह 11 बजे कालोनी में आकर सभी समस्याओं का समाधान करने तथा अधूरे कार्यों का पूरा करवाने का भरोसा दिया है। इसके बाद ही लोगों ने उसके दफ्तर को छोड़ा। चौधरी ने कहा कि इस संबंध में बिल्डर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में भी सहयोग किया जाएगा बल्कि जल्द ही प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें