रायपुररानी के देव समाज मिडल स्कूल में भगवान सत्य देव के नैतिक मूल्यों पर कार्यशाला का आयोजन, बच्चो को अच्छे संस्कार देना ही एक आदर्श शिक्षक का कर्तव्य है-- प्रबंधक हुक्म सिंह चौहान
रायपुररानी कस्बे में देव समाज संस्था द्वारा जनहित में संचालित विद्यालय देव समाज मिडल स्कूल, रायपुर रानी भगवान सत्य देव के द्वारा प्रदान किए गए नैतिक मूल्यों पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला में रायपुररानी देव समाज संस्था के प्रबंधक
हुक्म सिंह चौहान ने आज एक सभा में शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। उन्होंने देव समाज भगवान देवात्मा जी के जीवन के आदर्शों महोत्सव के विषय से सभी को परिचित, बताया कि आठ पाप कौन-कौन से है, हमें उनसे छुटकारा पाना चाहिए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के विषय में बताया। महिलाओं के आदर्श जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अपने सम्पर्क में आने वाले प्रत्येक प्राणी को पहले से बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। बच्चो को अच्छे संस्कार देना ही एक आदर्श शिक्षक का कर्तव्य है। बच्चों के जीवन का चहुमुखी विकास करना चाहिए। उनके जीवन में अनुशासन के महत्व के विषय में बताया । गायन के द्वारा भगवान देवात्मा जी की देववाणी के विषय में ज्ञान कराया । 18 मार्च, 22 को होने वाले यज्ञ पति-पत्नी यजू के विषय में भी प्रकाश डाला। जिसमें पति-पत्नी के पवित्र संबंध पर भी चर्चा की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें