करणी सेना महिला शक्ति ने धूम धाम से मनाया महिला दिवस
8 मार्च को महिला दिवस विश्व भर में मनाया जा रहा है, जिसके चलते आज करणी सेना महिला शक्ति ने भी महिला दिवस को धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बलटाना पुलिस चौकी के सामने झुग्गी में रहने वाले गरीब बच्चों को कॉपी ड्राइंग बुक व colours बांटे गए। करणी सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरती अरोड़ा और नीरू गुप्ता ने कहा कि महिला दिवस हर एक महिला के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि महिलाएं हर वक्त घरेलू और बाहरी काम काजो में उलझी रहती है।लेकिन आज इस दिन में उनके किए गए कार्यों और उनके समर्पण को सराहा जाता है ।नीरू गुप्ता ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा भी बहुत अहम मुद्दा है ।जिसे लेकर सरकार को कुछ अहम कदम उठाने चाहिए। जिससे महिलाएं जरूरत पड़ने पर रात को भी घर से बाहर जा सके। इस मौके पर करणी सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरती अरोरा , नीरू गुप्ता ,स्नेहलता, हेमलता,मोनिका गोयल, आरती, शरणजीत कौर, आशा ठाकुर, उषा रावत,मनीषा अरोरा,सोनिया अरोड़ा, रेखा व और भी महिलाएं उपस्थित रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें