इंद्रा कालोनी व बुढ़नपुर वार्ड नं 7 में ओपी सिहाग का किया जबरदस्त स्वागत ।इंद्रा कालोनी में जजपा ने बनाई पूरी पेंठ ।
शनाया चौहान :पंचकूला ,15 मार्च : जजपा पंचकूला द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजयसिंह चौटाला का 13 मार्च को मनाए गए जन्मदिन समारोह का 7वा प्रोग्राम इंद्रा कालोनी व बुढ़नपुर वार्ड 7 पंचकूला में शाम 6.30 बजे वहां के सीधे सादे गरीब लोगों ने बहुत ही जोरदार तरीके से जजपा शहरी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग के साथ मनाया । इस प्रोग्राम के आयोजक पार्टी के एस सी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव व जजपा के पुराने नेता कर्मबीर बेदी थे, जिन्होंने अपने साथियो के साथ इस बहुत ही प्रभावशाली प्रोग्राम का आयोजन किया । सिहाग ने बताया कि इस प्रोग्राम में सैंकड़ो की संख्या में महिलाओं ने अपनी हाजरी लगवाई व डॉ अजयसिंह चौटाला के जन्मदिन समारोह में पहुंचकर चार चांद लगा दिए तथा जन्मदिन मनाने का यह कार्यक्रम एक जनसभा में बदल गया । सिहाग ने बताया कि इस अवसर पर इंद्रा कालोनी के सैंकड़ों लोगों की उपस्थिति में केक काटकर डॉ अजय सिंह जी का जन्मदिन मनाया गया ,केक काटने की रसम दो छोटी बच्चीओ से करवाई गई । वहां उपस्थित सभी लोगो ने जजपा शहरी जिलाध्यक्ष का जबरदस्त स्वागत किया तथा सभी ने हाथ उठाकर जजपा व पार्टी के युवा नेता एवं उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला में अपनी आस्था जताई। कार्यक्रम में उपस्थित जनता का पार्टी व नेताओं के प्रति जोश देखते ही बनता था। जजपा शहरी जिलाध्यक्ष ने बहुत ही उत्साह से यह बात दोहराई की जिस पार्टी को गरीब लोगों व समाज की 36 बिरादरिओ का आशीर्वाद प्राप्त हो ,उस पार्टी को मजबूत बनने से कोई रोक नही सकता।
जजपा जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग ने इस मोके पर कर्मबीर बेदी द्वारा रखी गई कालोनीवासिओ की कुछ समस्याओ के समाधान बारे उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया तथा कहा कि वो स्वयं उच्च अधिकारियो से मिलकर इन समस्याओं का समाधान करवाएंगे । इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता के सी भारद्वाज ,जसबीर जस्सी , अशोक बल्हारा ,मनोज वाल्मीकि , राजेश वाल्मीकि व नरेश सहित सैंकड़ो की संख्या में इंद्रा कालोनी, राजीव कालोनी के लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें