*जीरकपुर में नही कोई पार्किंग पॉलिसी, माफिया वसूल रहा मनमाने दाम**सभी मॉल में है अलग अलग दाम**पार्किंग फीस ज्यादा होने से लोग यहां-वहां खड़े करते है वाहन*


जीरकपुर। बिल्डर माफिया के लिए काम कर रही जीरकपुर नगर परिषद आज तक यहां पार्किंग पालिसी को लागू नही कर पाई है। शहर में एरिया वाइज पार्किंग के रेट वसूले जा रहे हैं।
जैक रेसिडेंट्स वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखदेव चौधरी ने शहर में सर्वे के बाद बताया कि यहां बिग बाजार, कोस्मो प्लाजा, समेत अलग अलग क्षेत्रो में चल रहे शॉपिंग मॉल्स में अलग अलग रेट हैं।
यही नही जहां सामान्य लोग, दैनिक कर्मचारी अपने वाहन पार्क करते हैं उन पार्किंग के रेट भी अलग अलग हैं।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा अपनी सीमा में चल रही पार्किंग को लेकर आजतक कोई एक समान पॉलिसी नही बनाई गई है।
चौधरी ने बताया कि यहां कई ठेकेदार तो पुरानी रसीदों पर ही पार्किंग वसूल रहे हैं। 
नियमानुसार पार्किंग में वाहन जमा करवाने के बाद पर्ची मिलने पर ठेकेदार की जिमेदारी होती है। लेकिन जीरकपुर में ठेकेदार पार्किंग में जमा वाहनों की जिम्मेदारी लेने को तैयार नही होते।
सुखदेव चौधरी ने कहा कि पार्किंग फीस तय नही होने के कारण लोग पैसे बचाने के चक्कर मे वाहन यहां वहां खड़े कर देते हैं। जिससे न केवल वाहन चोरी की घटनाएं होती है बल्कि ट्रैफिक नियंत्रण में भी पुलिस को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

*बिना मंजूरी के भी चला रहे पार्किंग*

जैक रेजिडेंट्स वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव चौधरी ने कहा कि जीरकपुर में जहां एक ओर बगैर नियमो के पार्किंग चल रही है, वही अक्सर यहां आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान बगैर मंजूरी के गैर कानूनी पार्किंग भी चलाई जाती है। शहर में पटियाला लाइट प्वाइंट, पंचकूला लाइट प्वाइंट के पास कुछ लोग बगैर मंजूरी के अपने निजी परिसरों में पार्किंग चला रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान