कालका पिंजौर रोड का निर्माण सरकार द्वारा तय पैमाने से होगा:-दमदमा


 शनाया चौहान: कालका पिंजौर में बन रहे मेन रोड के कार्य का शहरवासियों व पार्टी के पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष जजपा भाग सिंह दमदमा ने निरीक्षण किया,इस अवसर पर विभाग के अधिकारी भी मौका पर मौजूद रहे निरीक्षण से एक दिन पहले शहर के विकास पसंद साथियों से मोके पर पहुंचने का आह्वान किया गया था जिसके उपरांत शहर के कई साथी मोके पर पहुंचे!
कुछ एक लोगों ने क्षेत्र की जनता को भ्रमित करने के लिए एक बयान दिया था कि रोड पर गोल बजरी का प्रयोग हो रहा है!
जिस कारण शहरवासियों के साथ मौके का निरीक्षण किया जब मोके पर जाकर देखा गया तो सड़क निर्माण में कहीं भी गोल बजरी का प्रयोग नही पाया गया!
सड़क निर्माण बढ़िया गुणवत्ता से हो इस लिए सड़क निर्माण में कट बजरी का प्रयोग किया जा रहा है ओर ऐसे लोगो द्वरा जनता को रोड निर्माण में गोल बजरी के प्रयोग की बात कर भ्रमित किया जा रहा था!भ्रमित करने वाले लोग क्षेत्र के विकास विरोधी हैं
सड़क निर्माण कार्य के कार्य बारे अधिकारियों द्वारा विस्तार से बताए जाने पर वहां मौजूद लोग संतुष्ट दिखे!
दमदमा ने बताया जहां जहां रोड पर पानी की मार ज्यादा है वहाँ कंक्रीट की सड़क व ड्रेनेज का निर्माण किया जयेगा!साथ ही अधिकारियों को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि पूरे सड़क निर्माण कहीं भी गुणवत्ता से समझौता न हो!
 इस अवसर पर राजेंदर मेहता,अमर चंद धीमान,सुनील कुमार,सुरेंदर शर्मा,सहित गणमान्य दुकानदार व शहरवासियों ने अधिकारोयों से रोड बारे पूरी जानकारी प्राप्त की
इस अवसर पर जजपा ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल नानकपुर,विशंभर पाठक,राजिंदर लेही,प्रीतम चौहान मढ़ावाला,निर्मल सोनू दमदमा,तुषार शर्मा,हनी सिंह,विनोद दुबे,मयंक लाम्बा,जीत सिंह नवांनगर,जिंदर पपलोहा,कृष्ण माजरा,रिमी टगरा,अमित डिका, अमित मढ़ावाला,सतविंदर पुंज,जीतू झंडा,आदि साथी मौजूद रहे!
 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान