जजपा के सदस्यता अभियान ने पकड़ी रफ्तार ।पंचकूला हल्के में जजपा बनायेगी पांच हजार सदस्य : ओ पी सिहाग


शनाया चौहान : पंचकूला ,17 मार्च : 
जननायक जनता पार्टी के शहरी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने आज अपने कार्यलय में पार्टी के युवा पदाधिकारियो व वरिष्ठ साथियो के साथ पार्टी द्वारा 13 मार्च 2022 से शुरू किए गए सदस्यता  अभियान बारे बैठक करके  समीक्षा की।  इस अवसर  कुछ पदाधिकारियो को सदस्यता  अभियान से  संबंधित कापियां भी सौंपी ।
जजपा जिलाअध्यक्ष ने बताया कि पार्टी पूरे प्रदेश में साढ़े चार लाख सदस्य बनाएगी तथा पंचकूला हल्के में पांच हजार सदस्य बनाये जाएंगे । यह अभियान 13 अप्रैल 2022 तक चलेगा।बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने जिला प्रधान को आश्वासन दिया कि वो सब मिलकर   तय समय  पर सदस्यता अभियान को पूरा कर लेंगे।
इसके अतिरिक्त जिला जजपा  शहरी प्रधान सिहाग ने  सभी पदाधिकारियों को बताया कि हमारे हरदिल अजीज युवा नेता व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त  चौटाला 21 मार्च को पिंजौर  -कालका सड़क के नए सिरे से  निर्माण हेतु  शिलान्यास करने पिंजौर  आ रहे हैं।इस मौके पर कालका पिंजौर के व्यापारी व स्थानिए लोग तथा  जजपा पंचकूला उनका अभिनंदन समारोह का आयोजन करेगी। इसलिए सभी जजपा परिवार के साथियो को आह्वान किया जाता है कि कालका पी डब्ल्यू डी रेस्ट हाउस के सामने मैदान में होने वाली  जनसभा में साथियो सहित भारी संख्या में पहुंचे।
जिला पार्टी प्रवक्ता जोरा सिंह ने बताया कि आज की समीक्षा बैठक में  वरिष्ठ  नेता  व  बी सी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपप्रधान राजेश निषाद पार्षद,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व सी एम विंडो के एमिनेंट पर्सन के सी भारद्वाज ,बी सी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रामफल यादव ,युवा नेता व हल्का अम्बाला शहर के पार्टी प्रभारी  महेंदर सिहाग ,  एस सी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रदेश महासचिव  कर्मबीर बेदी ,वरिष्ठ नेता सुरिन्दर चड्ढा ,अशोक बल्हारा , जसबीर जस्सी ,युवा नेता हिरामन ,इनसो नेता रितिक नैन आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान