जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन 13 मार्च से पार्टी शुरू करेगी सदस्यता अभियान : ओ पी सिहाग र राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन पंचकूला में जिला इकाई द्वारा मनाया जाएगा ,किये जायेंगे कई सामाजिक कार्यक्रम ।


शनाया चौहान :पंचकूला, 8 मार्च :  जननायक जनता पार्टी जिला पंचकूला  के शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग ने कहा है कि जिला पंचकूला के जजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं द्वारा अपने  हरदिल अजीज नेता व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजयसिंह चौटाला के 13 मार्च  जन्मदिन के मौके पर पार्टी के विस्तार हेतु सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। सिहाग ने बताया कि  इस  दौरान जिला पंचकूला के दोनों हलकों पंचकूला व कालका से  दस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।उन्होंने बताया कि यह अभियान  14 अप्रैल 2022 तक चलाया जायेगा तथा दोनो हलकों से पांच-पांच हजार सदस्य बनाये जाएंगे। जजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस बाबत पार्टी की राष्ट्रीय व राज्य कार्यकारिणी की दिनाँक 5 मार्च 2022 को अम्बाला में हुई बैठक के दौरान  यह निर्णय लिया गया था। सिहाग ने कहा कि सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए पार्टी हाई कमान द्वारा जिला पंचकूला के लिए  चेयरमैन रामकरण काला विधायक शाहबाद व पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा राष्ट्रीय उपप्रधान सुरजीत सोंडा को जिला प्रभारी व सतेंद्र राणा पूर्व विधायक तथा  जजपा प्रदेश महासचिव को हल्का पंचकूला के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है ।
ओ पी सिहाग ने कहा कि डॉ अजय सिंह के जन्मदिन 13 मार्च को पार्टी कार्यकर्ता इकठ्ठा होकर  सादगी से  उनका जन्मदिन मनाएँगे तथा कुछ विशेष महत्व के सामाजिक प्रोग्राम भी आयोजित  करेंगे ।इन कार्यक्रमो में पौधरोपण व स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा तथा उनकी  स्वस्थ ब लंबी  उम्र के लिए  बेसहारा  बुजर्गो  व गरीब बच्चों को फल वितरण का कार्य  किया जाएगा तथा उनका आशीर्वाद लिया जाएगा ।इस मोके पर  पार्टी द्वारा नशे के खिलाफ भी  अभियान चलाकर लोगो को विशेषतौर पर युवाओं को जागरूप किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान